Advertisment

22nd June 2026

BREAKING NEWS

वन भूमि डायवर्सन और टेंडर प्रक्रिया में तेजी लाने की मांग, प्रधानमंत्री को लिखा पत्र

811 अभ्यर्थी होंगे शामिल, बाहर से आने वाले परीक्षार्थियों के लिए विशेष आवास व्यवस्था, कंट्रोल रूम भी सक्रिय

कुछ देर की ख़ामोशी है,फिर शोर आएगा.... तुम्हारा सिर्फ वक़्त आया है, हमारा दौर आएगा....

कलेक्टर हुईं सख्त निर्देश, सुपरवाइजरों को दिया अल्टीमेटम - घर-घर जाकर करें ई-केवाईसी और हितग्राहियों का सत्यापन

जिला शिक्षा अधिकारी से प्रदेश शिक्षक कल्याण संघ की सौजन्य भेंट, शिक्षा की गुणवत्ता पर हुई चर्चा

स्व विष्णु की पुण्यतिथि पर : सेवा भारती कन्या छात्रावास को सिलाई मशीन प्रदत्त

Praveen Nishee Thu, Jul 24, 2025

मनेन्द्रगढ। एमसीबी । बालिकाओं के शैक्षिक एवं सामाजिक विकास के लिए समर्पित समाज सेवी सुभाष अग्रवाल (सिट्टू ), क्षेत्रीय खान सुरक्षा अधिकारी हसदेव क्षेत्र आशुतोष पांडे , सेवा भारती के वरिष्ठ पदाधिकारी मनोज अग्रवाल, पतंजलि योग समिति के जिला प्रभारी सतीश उपाध्याय की विशिष्ट उपस्थिति में स्व विष्णु अग्रवाल की पुण्यतिथि के अवसर पर सेवा भारती कन्या छात्रावास की बालिकाओं को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से सिलाई मशीन की उपलब्ध कराई गई। सेवा भारती कन्या छात्रावास की अधीक्षिका सोनिया ने कहा - सिलाई मशीन से अब कन्या छात्रावास की स्कूली छात्राएं अब छात्रावास में ही सिलाई कर सकेंगी, इसके लिए उन्होंने समाजसेवी विष्णु के परिजन घनश्याम, रूपा पोद्दार ,यश , आकाश, ओम अंश, श्रेष्ठ नीरज, पवन, दुर्गेश के प्रति आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर सेवा भारती से जुड़े पूर्व समर्पित पदाधिकारी स्व के .के निशि के द्वारा सेवा भारती कन्या छात्रावास के उन्नयन के लिए किए गए अथक प्रयासों एवं उनके योगदान की भी चर्चा की गई। आमंत्रित अतिथियों का आभार सेवा भारती के कोषाध्यक्ष सुभाष अग्रवाल द्वारा किया गया।

विज्ञापन

जरूरी खबरें