Advertisment

20th June 2026

BREAKING NEWS

कुछ देर की ख़ामोशी है,फिर शोर आएगा.... तुम्हारा सिर्फ वक़्त आया है, हमारा दौर आएगा....

कलेक्टर हुईं सख्त निर्देश, सुपरवाइजरों को दिया अल्टीमेटम - घर-घर जाकर करें ई-केवाईसी और हितग्राहियों का सत्यापन

जिला शिक्षा अधिकारी से प्रदेश शिक्षक कल्याण संघ की सौजन्य भेंट, शिक्षा की गुणवत्ता पर हुई चर्चा

मनेन्द्रगढ़ के मधुर अग्रवाल ने सीए परीक्षा उत्तीर्ण कर बढ़ाया नगर का गौरव

98 से गणना कर पुरानी पेंशन लागू करने की मांग, प्रदेशभर में शिक्षकों ने सौंपा ज्ञापन

भाजपा नगर मंडल मनेंद्रगढ़ में : सेवा पखवाड़ा कार्यशाला 11 सितंबर को

Praveen Nishee Wed, Sep 10, 2025

मनेंद्रगढ़। एमसीबी। भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल मनेंद्रगढ़ द्वारा 11 सितंबर, गुरुवार को एक दिवसीय मंडल स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया जाएगा.यह कार्यशाला प्रदेश संगठन के निर्देशानुसार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस 17 सितंबर से गांधी व शास्त्री जयंती 2 अक्टूबर तक मनाए जाने वाले सेवा पखवाड़ा की तैयारी को लेकर रखी गई है।

गुजराती भवन, मनेंद्रगढ़ में दोपहर 3 बजे से होने वाली इस कार्यशाला में मंडल प्रभारी द्वारिका जायसवाल एवं जिला मीडिया प्रभारी रामचरित द्विवेदी की उपस्थिति रहेगी। कार्यक्रम में मंडल संयोजक आलोक जायसवाल, सह संयोजक जयंती लाल यादव एवं विवेक अग्रवाल मार्गदर्शन देंगे।

भाजपा नगर मंडल ने बताया कि कार्यशाला में मंडल एवं जिला पदाधिकारियों, मोर्चा के अध्यक्ष-महामंत्री, बूथ अध्यक्ष-सचिव, शक्ति केंद्र संयोजक-सह संयोजक, पूर्व पदाधिकारी एवं नगर पालिका के जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति अपेक्षित है।

भाजपा नगर मंडल ने सभी आमंत्रित पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से समय पर उपस्थित होकर कार्यशाला को सफल बनाने की अपील की है।

विज्ञापन

जरूरी खबरें