Advertisment

21st June 2026

BREAKING NEWS

811 अभ्यर्थी होंगे शामिल, बाहर से आने वाले परीक्षार्थियों के लिए विशेष आवास व्यवस्था, कंट्रोल रूम भी सक्रिय

कुछ देर की ख़ामोशी है,फिर शोर आएगा.... तुम्हारा सिर्फ वक़्त आया है, हमारा दौर आएगा....

कलेक्टर हुईं सख्त निर्देश, सुपरवाइजरों को दिया अल्टीमेटम - घर-घर जाकर करें ई-केवाईसी और हितग्राहियों का सत्यापन

जिला शिक्षा अधिकारी से प्रदेश शिक्षक कल्याण संघ की सौजन्य भेंट, शिक्षा की गुणवत्ता पर हुई चर्चा

मनेन्द्रगढ़ के मधुर अग्रवाल ने सीए परीक्षा उत्तीर्ण कर बढ़ाया नगर का गौरव

एकल अभियान : सात दिवसीय क्षमता विकास वर्ग का शुभारंभ

Praveen Nishee Tue, Aug 19, 2025

मनेंद्रगढ़। एमसीबी। एकल अभियान, संभाग छत्तीसगढ का सात दिवसीय क्षमता विकास वर्ग गुरुकुल इंटरनेशनल स्कूल लाई (नागपुर ) परिसर में संभाग स्तरीय क्षमता विकास वर्ग का भव्य शुभारंभ 18 अगस्त को हुआ जिसमें एकल अभियान संभाग छत्तीसगढ के अंचल *रायगढ़,कुनकुरी, अंबिकापुर,सूरजपुर,*मनेंद्रगढ़,कोरबा,बिलासपुर,राजनांदगांव- के सेवाव्रती प्रशिक्षणार्थी शामिल है, का सात दिवसीय संभाग स्तरीय क्षमता विकास वर्ग 24 अगस्त तक चलेगा।

क्षमता विकास वर्ग का उद्घाटन प्रणव चक्रवर्ती विभाग संघ चालक( विभाग कोरिया) नीरज अग्रवाल जिला संघ चालक, संभाग ग्राम विकास प्रभारी, वर्ग का सर्व व्यवस्था प्रभारी ,श्री रवि शंकर जायसवाल (वर्गधिकारी) की गरिमामयी उपस्थिति में माँ भारती व मां सरस्वती के चरणों में दीप प्रज्वलित कर किया गया। एकल अभियान समिति ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी समिति सदस्यों का हृदय से अभिनंदन किया गया।संभाग प्रशिक्षण प्रमुख भागवत लाल नायक ने एकल अभियान की आधारशिला और वर्ग की भूमिका तथा क्षमता वर्ग की महत्ता एवं विद्यालय गुणवत्तापूर्ण बनाने हेतु प्रकाश डाला। मुख्य वक्ता प्रणव चक्रवर्ती देश की वर्तमान चुनौतीपूर्ण स्थिति व समाधान की विस्तृत जानकारी देकर एकल अभियान से जुड़े कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया उन्होंने प्रशिक्षण की बिंदुओं का विद्यालय स्तर पर प्रकटीकरण होने से संस्कार युक्त शिक्षा और ग्राम विकास के लक्ष्य को प्राप्त करेंगे।

इस अवसर पर नीरज अग्रवाल ने सभी कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया, उन्होंने एकल अभियान के पंच मुखी शिक्षा पर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने आवाह्न किया कि सुदूर वनांचल क्षेत्रों में सांस्कृतिक संरक्षण के कार्य के साथ साथ सामुदायिक सशक्तिकरण और समग्र ग्रामीण विकास के लक्ष्य को लेकर आगे बढ़ना हैl रवि शंकर जायसवाल द्वारा धन्यवाद ज्ञापन किया उद्घाटन समारोह में उपस्थित श्रीमती जयाकार ( मातृ शक्ति संपर्क प्रभारी)* अंचल महिला समिति सचिव सुश्री विनती अग्रवाल ( वंदना सत्र प्रभारी , विभाग संयोजिका महिला संगठन ) सुभाष अग्रवाल (राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ नगर व्यवस्था प्रमुख मनेंद्रगढ़ ) परमेश्वर जी ( तुलसी मानस प्रतिष्ठान जिला अध्यक्ष ) जमुना पाण्डेय जी ( संच समिति सचिव नागपुर )वर्ग में उपस्थित थे, सेवावर्ती श्री हरकेश्वर प्रसाद राजवाड़े ( भाग प्रशिक्षण प्रमुख उत्तर छ. ग.) धनराज मंडावी ( भाग प्रशिक्षण प्रमुख मध्य छ.ग. ) राजेश साहू ( अभियान प्रमुख मनेद्रगढ़ ) तानसिंह, शिवनारायण एवं सभी प्रशिक्षण टोली और सभी संच प्रशिक्षक उपस्थित रहे।इस वर्ग में अपेक्षित 55 , उपस्थित 53 है।

विज्ञापन

जरूरी खबरें