Advertisment

14th June 2026

BREAKING NEWS

मोटरयान अधिनियम के तहत ₹5,000 का चालान, मॉडिफाइड सायलेंसर जप्त

बेहतर स्वास्थ्य और उच्च शिक्षा के लिए सीधी ट्रेन कनेक्टिविटी बेहद जरूरी- हफीज मेमन

आँख से दूर न हो दिल से उतर जाएगा.... वक़्त का क्या हैं गुजरता है, गुजर जाएगा....

स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल की मौजूदगी में डीएमएफ बैठक सम्पन्न, स्वास्थ्य, शिक्षा और पेयजल को मिली बड़ी सौगात

विकास पथ पर नगर पंचायत झगड़ाखंड, ₹20 लाख की लागत से नाली निर्माण कार्य शुरू

रामनवमी शोभायात्रा का : सिख समाज ने किया भव्य स्वागत

Praveen Nishee Sun, Mar 29, 2026

मनेंद्रगढ़ (एमसीबी)। रामनवमी के पावन अवसर पर नगर में निकाली गई भव्य शोभायात्रा का सिख समाज, मनेंद्रगढ़ द्वारा श्रद्धा एवं उत्साह के साथ भव्य स्वागत किया गया।

इस अवसर पर रथ पर विराजमान भगवान श्रीराम का सिख समुदाय के सदस्यों ने माल्यार्पण कर वंदन-अभिनंदन किया तथा मिष्ठान प्रसाद अर्पित किया। पूरे आयोजन के दौरान श्रद्धा और भाईचारे का सुंदर दृश्य देखने को मिला।

मुख्य बाजार स्थित गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा के सामने सिख समाज के अनुयायियों द्वारा शोभायात्रा में शामिल श्रद्धालुओं के लिए स्वल्पाहार एवं प्रसाद वितरण की व्यवस्था की गई, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया।

इस दौरान सिख समाज के प्रमुख सदस्य—सरदार गुरबचन सिंह चावला, बलवीर सिंह अरोड़ा, नरेंद्र अरोड़ा, गुरचरण सिंह कालरा, हरविंदर सिंह अरोड़ा, परमजीत सिंह कोहली, सुरेंद्र पाल सिंह मखीजा, बंटी चावला, अमन अरोड़ा, चंकी मखीजा, सुरेंद्र सिंह सलूजा, आशु चावला, रविंद्र सिंह अरोड़ा, जसपाल सिंह सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा के ज्ञानी जी एवं सेवादारों की भी सक्रिय सहभागिता रही।

विज्ञापन

जरूरी खबरें