Advertisment

20th June 2026

BREAKING NEWS

कुछ देर की ख़ामोशी है,फिर शोर आएगा.... तुम्हारा सिर्फ वक़्त आया है, हमारा दौर आएगा....

कलेक्टर हुईं सख्त निर्देश, सुपरवाइजरों को दिया अल्टीमेटम - घर-घर जाकर करें ई-केवाईसी और हितग्राहियों का सत्यापन

जिला शिक्षा अधिकारी से प्रदेश शिक्षक कल्याण संघ की सौजन्य भेंट, शिक्षा की गुणवत्ता पर हुई चर्चा

मनेन्द्रगढ़ के मधुर अग्रवाल ने सीए परीक्षा उत्तीर्ण कर बढ़ाया नगर का गौरव

98 से गणना कर पुरानी पेंशन लागू करने की मांग, प्रदेशभर में शिक्षकों ने सौंपा ज्ञापन

आयुर्वेद की भूमिका पर एक संगोष्ठी में व्याख्यान : रजत जयंती महोत्सव एवं हर दिन हर घर आयुर्वेद के तृतीय चरण 10 से 17अक्टूबर तक

Praveen Nishee Sat, Oct 11, 2025

जयंती महोत्सव एवं “हर दिन हर घर आयुर्वेद” के तृतीय चरण अंतर्गत संगोष्ठी का आयोजन

मनेंद्रगढ़ (एमसीबी)। रजत जयंती महोत्सव एवं “हर दिन हर घर आयुर्वेद” के तृतीय चरण (10 से 17 अक्टूबर) के अंतर्गत आज आर. एन. एस. बी.एड. महाविद्यालय में आयुष विभाग द्वारा एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर डॉ. पूर्णिमा सिंह, विशेषज्ञ चिकित्सक ने “मानसिक स्वास्थ्य में आयुर्वेद की भूमिका” विषय पर व्याख्यान दिया। वहीं डॉ. मेघा गुप्ता, चिकित्सक (आयुर्विधा) ने “मानस रोग जन्य स्त्री रोग” विषय पर उपयोगी जानकारी साझा की।

महाविद्यालय के डायरेक्टर संकेत शर्मा एवं प्राचार्य नरेन्द्र श्रीवास्तव ने आयुष विभाग द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम की सराहना की एवं मानस रोगों से बचाव हेतु बताए गए उपायों को अपनाने पर बल दिया।

कार्यक्रम में उपस्थित छात्र-छात्राओं ने दोनों विशेषज्ञों से विविध प्रश्न पूछकर स्वास्थ्य संबंधी महत्वपूर्ण जानकारियाँ प्राप्त कीं। महाविद्यालय के स्टाफ अंकित श्रीवास्तव, पिंकी एवं समस्त छात्र-छात्राओं का योगदान सराहनीय रहा।

कार्यक्रम में कुल 215 छात्र-छात्राओं ने भाग लेकर संगोष्ठी का लाभ उठाया।

विज्ञापन

जरूरी खबरें