Advertisment

21st June 2026

BREAKING NEWS

वन भूमि डायवर्सन और टेंडर प्रक्रिया में तेजी लाने की मांग, प्रधानमंत्री को लिखा पत्र

811 अभ्यर्थी होंगे शामिल, बाहर से आने वाले परीक्षार्थियों के लिए विशेष आवास व्यवस्था, कंट्रोल रूम भी सक्रिय

कुछ देर की ख़ामोशी है,फिर शोर आएगा.... तुम्हारा सिर्फ वक़्त आया है, हमारा दौर आएगा....

कलेक्टर हुईं सख्त निर्देश, सुपरवाइजरों को दिया अल्टीमेटम - घर-घर जाकर करें ई-केवाईसी और हितग्राहियों का सत्यापन

जिला शिक्षा अधिकारी से प्रदेश शिक्षक कल्याण संघ की सौजन्य भेंट, शिक्षा की गुणवत्ता पर हुई चर्चा

: धीरे-धीरे मौसम , यहां का बदल रहा है पानी कल तलक था ठंडा, आज उबल रहा है।

Admin Wed, Jan 17, 2024

अयोध्या में छत्तीसगढ़ 

स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने अयोध्या के  श्री राम मंदिर के  प्राण प्रतिष्ठा समारोह में छत्तीसगढ़ से 50 चिकित्सकों की टीम को भेजा है ।  श्री राम के ननिहाल कहे जाने वाले छत्तीसगढ़ से अयोध्या को अच्छा  सहयोग दिया जा रहा है एवं उत्कृष्ट सहभागिता भी  निभाई जा रही है। भिलाई स्टील प्लांट  ने  भी  अयोध्या को अच्छी सुविधा उपलब्ध कराई है। 190 टन के टीएमटी भूकंप विरोधी स्टील  अयोध्या भेजे गए हैं जिससे जिसमें बड़े-बड़े इंफ्रास्ट्रक्चर खड़े होंगे ।श्री राम मंदिर में सैकड़ो वर्षों तक भिलाई स्टील प्लांट का लोहा ,स्टील अपने योगदान को बताता रहेगा वही छत्तीसगढ़ के लोगों के लिए प्रभुराम उनके भांचा हैं । इसलिए छत्तीसगढ़ का ये योगदान ऐसे खास मौके पर विशेष सुर्खियों में आ रहा है ।भगवान राम के ननिहाल छत्तीसगढ़ से अयोध्या के लिए 3000 क्विंटल चावल भी भेजा गया यह गर्व की बात है  कि रामलला को पहला भोग इसी छत्तीसगढ़ के सुगंधित चावल से लगेगा यही छत्तीसगढ़िया चावल से  राम महा भंडारा भी चलेगा।
युवाओं के कैरियर के लिए समर्पित मंत्री
छत्तीसगढ़ मंत्रिमंडल के वित्त मंत्री ओपी चौधरी पूर्व कलेक्टर रह चुके हैं और उनकी प्रशासनिक पकड़ भी काफी अच्छी है ।यह छत्तीसगढ़ के युवाओं के लिए बड़े सौभाग्य की बात है कि वह युवाओं को  एक संवेदनशील वित्त मंत्री मिला है,उन्होंने नालंदा परिसर नाम से रायपुर में डिजिटल लाइब्रेरी विकसित की है जिससे छात्रों को अपने करियर से संबंधित किताबें उपलब्ध हो सके और वह अपनी स्टडी  कर सकें। अब उन्होंने  छात्रों के लिए नालंदा परिसर में फ्री इंटरनेट की और अत्याधुनिक सुविधा प्रदान कर दी है। नालंदा परिसर रायपुर की डिजिटल लाइब्रेरी  है जो 24 घंटे संचालित रहती है जिसमें यूपीएससी ,स्टेट पीएससी के साथ विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए छात्र आते हैं। छत्तीसगढ़ शासन को ऐसे प्रतिभाशाली युवाओं के करियर को देखते हुए संभाग स्तर पर भी नालंदा परिसर जैसे डिजिटल लाइब्रेरी की सुविधा प्रदान करना चाहिए
विधायक भैयालाल के तेवर
बैकुंठपुर विधायक  भैया लाल राजवाड़े जो अपने ऐतिहासिक मतों के साथ विधायक पद पर आसीन हुए हैं अब प्रशासनिक कसावट लाने की शुरूआत चुके हैं। इन्होंने काफी संघर्ष किया है और परिवार के अपने  संतानो  का विछोह भी सहा है ,उम्र के इस  पड़ाव में उन्होंने मान सम्मान और खूब अच्छी दुआएं हासिल की हैं। पैसों की लोलुपता से काफी दूर हैं । अब उनके कार्यशैली से ऐसा लग रहा  वे अपने 5 वर्ष के कार्यकाल में किसी भी कीमत पर कमीशन खोरी और भ्रष्टाचार  को बर्दाश्त नहीं करेंगे ।यह सबसे अच्छी बात है कि भैया लाल राजवाड़े  से एक आम आदमी भी सहज रूप से कभी भी अपनी गंभीर समस्या से अवगत करा सकता है और  खास बात  यह भी है कि भैया लाल रजवाड़े में  तत्काल पीड़ित व्यक्ति के समस्या के समाधान के लिए फोन करके कार्यवाही शुरू कर देते हैं और उसे  पीड़ित व्यक्ति के सामने ही संबंधित व्यक्ति को उपस्थित होने का आदेश भी देते हैं। बैकुंठपुर में इस बात की बड़ी चर्चा है कि करप्शन का कोई मामला भैया लाल राजवाड़े तक न पहुंचे ।करप्शन करने वाले अब चुपचाप गोलमोल  करने में अपनी भलाई समझ रहे हैं लेकिन चोर चोरी से जाए सीना जोरी से न जाए।, सावधान भैया लाल की निगाहें सब पर है।
मुख्यमंत्री और दरियादिली
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय , पीड़ितों के दुख का तत्काल समाधान कर रहे । मुख्यमंत्री को ऐसा संवेदनशील होना  भी  चाहिए बगैर किसी देरी  के लोगों की खास कर पीड़ितों को सुविधा प्रदान करते दिखते हैं ।मुख्यमंत्री के संवेदनशीलता की रायपुर में बहुत चर्चा है ।उन्होंने कुनकुरी से आई  महिला भावना  की डेढ़ साल की  बच्ची के  त्वरित इलाज का निर्देश दिया उनके निर्देश पर गंभीर बच्ची का अब मुफ्त में इलाज भी हो रहा है मासूम बच्ची की जान भी बच सकती है।
मोदी जी का अनुष्ठान
मोदी जी इन दोनों कठिन तप कर रहे हैं !कठिन नियमों के साथ अनुष्ठान पर मोदी के साथ 121 ब्राह्मण भी जमीन में सो रहे हैं। इन दोनों सात्विक भोजन करेंगे ।22 जनवरी को होने वाले प्राण प्रतिष्ठा के मुख्य जजमान प्रधानमंत्री मोदी नरेंद्र मोदी ही हैं। अनुष्ठान के पहले प्रभु के करीब जाने के लिए विशुद्ध रूप से प्रभु में एकात्म  होना पड़ता है ।ऐसे अनुष्ठान के नियम भी बहुत कठिन होते हैं ।बिस्तर का त्याग करना पड़ता है ,जमीन पर सोना पड़ता है ।सोने का भी  नियम-विधान है । साधारण भोजन पर जीवन यापन करेंगे मोदी जी। हो सकता है इसमें भी विरोधियों को उनका यह अनुष्ठान आडंबर लगे। इधर कांग्रेस नेता मणि शंकर अय्यर ने अपनी विद्वत्ता दिखाते हुए कह ही दिया  कि-"प्राण प्रतिष्ठा करने से पीएम मोदी को नुकसान होगा ।"अब यह नुकसान किसको होगा यह आने वाले लोकसभा चुनाव के बाद  पता चल जाएगा। तृणमूल कांग्रेस टीएमसी के नेता आजाद ने तो कहा है कि-" प्रभु राम तो सबके हैं भाजपा का  प्रभु राम कॉपी राइट तो नहीं "./कुछ कांग्रेसी नेता प्राण प्रतिष्ठा के बाद जाकर अपनी उपस्थिति दर्ज कराएंगे उनका तर्क है कि यदि हम जनवरी को न जाकर यदि बाद में जाएंगे तो क्या सनातन धर्म के विरोधी कहलाएंगे? सांसद  आजाद जी अपने दिल से पूछिए क्या आप इस राष्ट्रीय अनुष्ठान को लेकर किसी कुंठा से ग्रस्त तो नहीं है?
शुतुरमुर्ग और केजरीवाल
कहते हैं तूफान आने पर शुतुरमुर्ग अपनी आंखें बंद कर लेता है और सोचता है कि उसका तूफान कुछ भी नहीं बिगाड़ पाएगा। कुछ इसी प्रकार का घटनाक्रम दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल कर रहे हैं ईडी ने उनको चौथी बार सम्मन भेजा है परंतु वे ईडी के सामने उपस्थित नहीं हो रहे हैं,यदि वे पाक साफ है तो उन्हें ईडी के सामने आकर अपनी बात कहनी चाहिए ।लोकतंत्र में ईडी के पास बहुत शक्ति है और बिना पुख्ता साक्ष्य के, ईडी किसी को सम्मन भी नहीं भेजती। सबसे कम उम्र के सिविल सेवा की परीक्षा पास करने वाली झारखंड की चर्चित आईएएस अधिकारी पूजा सिंघल  भी इन दोनों न्यायिक हिरासत में है ।उनको ईडी ने पिछले वर्ष में  गिरफ्तार किया था  उन पर कई गंभीर आरोप है ।जिसके आधार पर वह निलंबित हो गई थी इस प्रकार रांची के युवा  छवि रंजन भी पिछले आठ महीने से ईडी की जार्ज सीट के पश्चात जेल में बंद हो गये। ये प्रशासनिक   अधिकारी रहे।  झारखंड के एक और आईएएस अधिकारी रामनिवास यादव के आवास पर भी सर्च ऑपरेशन चलाया गया वे अभी  जांच के दायरे में है ।  उन पर भी गिरफ्तारी के तलवार लटक रही ।छत्तीसगढ़ में भी राज्य प्रशासनिक सेवा की अधिकारी सौम्या चौरसिया और  आईएएस रानू साहू को भी दोषी पाया गया और वे अभी जेल में बंद है।ईडी ने जिस  तरह  कार्यवाही सुनिश्चित की है उसे ऐसा लग रहा है कि छत्तीसगढ़ में महादेव एप के संचालकों से 508 करोड़ रुपए लेने के आरोपी की पूछताछ के लिए  एक दिग्गज कांग्रेसी नेता से भी जवाब सवाल पूछा जा सकता है। कोयला परिवहन घोटाले में गिरफ्तार आरोपियों में से जेल में बंद सौम्या चौरसिया कभी  भी कभी तूती बोलती थी और मंत्रियों को भी वह सबके सामने डांट- डपट करने से भी पीछे नहीं हटती थी ।कथित शराब घोटाले में 2000 करोड़ रुपए से अधिक कमाई के मामले  सौम्या एवं रानू  साहू जुड़ी हुई है। इसी प्रकार परिवर्तन निदेशालय ईडी में झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को आठवीं बार संबंध भेजा है , मुख्यमंत्री  सोरेन से ईडी जमीन घोटाला केस में उन  का बयान दर्ज करना चाहती है। अभी फिलहाल छत्तीसगढ़ में ईमानदार सरकार आई है और ईडी भी अपना काम इमानदारी से कर रही है भ्रष्टाचारियों को सचेत हो जाना चाहिए
पूछते हैं सब सवाल
 किस कलेक्टर के कार्यकाल में यह मामला सामने आया है? जिसके तहत भुखमरी से एनजीओ में बच्चों की मौत के मामले में उपसंचालक समाज कल्याण और कलेक्टर से  मांगा जा रहा है शपथ पत्र!
*
करोड़ों के अनुदान के बाद भी भुखमरी से एनजीओ में बच्चों की मौत पर कोपलवाणी रायपुर ने जो जनहित याचिका दायर की है उससे मनेद्रगढ़ का क्या संबंध है?

विज्ञापन

जरूरी खबरें