Advertisment

13th June 2026

BREAKING NEWS

बेहतर स्वास्थ्य और उच्च शिक्षा के लिए सीधी ट्रेन कनेक्टिविटी बेहद जरूरी- हफीज मेमन

आँख से दूर न हो दिल से उतर जाएगा.... वक़्त का क्या हैं गुजरता है, गुजर जाएगा....

स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल की मौजूदगी में डीएमएफ बैठक सम्पन्न, स्वास्थ्य, शिक्षा और पेयजल को मिली बड़ी सौगात

विकास पथ पर नगर पंचायत झगड़ाखंड, ₹20 लाख की लागत से नाली निर्माण कार्य शुरू

राष्ट्रीयकृत बैंक के लिए फिर उठी आवाज, चेम्बर ऑफ कॉमर्स ने RBI गवर्नर को लिखा पत्र

: मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर में तेजी से जारी है सामाजिक-आर्थिक सर्वे कार्य

Admin Fri, Apr 7, 2023

मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर 07 अप्रैल 2023/मनेेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले में तेजी से सामाजिक-आर्थिक सर्वेक्षण 2023 का कार्य जारी है। अब तक लगभग साढ़े 11 हजार परिवार का सर्वेक्षण का कार्य पूरा कर लिया गया है। जिले में 340 प्रगणक दल सर्वेक्षण कार्य में जुटे हुए हैं। कलेक्टर  पी. एस.ध्रुव ने आज मनेन्द्रगढ़ ब्लाक के सुदूर अंचल के ग्राम पंचायत केल्हारी का दौरा कर सामाजिक-आर्थिक सर्वेक्षण कार्य का जायजा लिया। उन्होंने प्रगणक दलों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें लोगों से प्राप्त जानकारी को सही तरीके से संधारित करने समझाईश दी। कलेक्टर ने इस मौके पर ग्रामीणों से भी प्रगणक दलों को परिवार की स्थिति के बारे में सही जानकारी देने की अपील की। कलेक्टर ने कहा कि सर्वे से प्राप्त जानकारी के आधार पर ही आगे सरकार द्वारा जन सामान्य के बेहतरी के लिए नीतियां व कार्यक्रम बनाएं जाएंगे। कलेक्टर श्री ध्रुव ने बताया कि जिले के भरतपुर जनपद की 84 ग्राम पंचायतों में अब तक 5728 परिवारों का सर्वेक्षण का कार्य पूरा कर लिया गया है। इसी तरह मनेन्द्रगढ़ जनपद की 72 ग्राम पंचायतों में 3409 परिवारों तथा खड़गवां जनपद की 44 ग्राम पंचायतों में 2421 परिवारों के सर्वेक्षण का कार्य पूरा हो चुका है। उन्होंने बताया कि भरतपुर एवं मनेन्द्रगढ़ जनपद में 120-120 प्रगणक दल सर्वेक्षण के लिए लगाए गए हैं। खड़गवां जनपद में 100 दल सर्वे कार्य में जुटे हैं। उन्होंने बताया कि जिले की ऐसी ग्राम पंचायतें जहां परिवारों की संख्या 400 से अधिक है वहां दो-दो प्रगणक दल तैनात किए गए हैं। भरतपुर जनपद वनांचल क्षेत्र है। यहां ग्राम पंचायतों का दायरा औसतन 10 से 15 किलोमीटर तक विस्तृत है, इसको ध्यान में रखते हुए यहां सर्वे कार्य को तेजी से पूरा कराने के लिए 120 दल तैनात किए गए हैं। मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले में ग्रामीण परिवारों की संख्या 68,513 है, जिसमें भरतपुर जनपद में 31,110 परिवार, खड़गवां में 12603 परिवार तथा मनेन्दगढ़ में 24,800 परिवार निवासरत हैं। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन द्वारा निर्धारित समय-सीमा में सामाजिक-आर्थिक सर्वेक्षण 2023 का कार्यक्रम पूरा कर लिया गया है।

विज्ञापन

जरूरी खबरें