Advertisment

26th June 2026

BREAKING NEWS

तेलनदी से ढोर्रा बांध जोड़ो अभियान चलाने की जरूरत है, हो सके तो क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों को सत्याग्रह आंदोलन करना चाहिए

जांच से खुल सकते हैं बड़े राज" "करोड़ों की स्वास्थ्य योजनाओं पर सवाल: दवा वितरण या दवा विनाश?"

नारी राग-रंग महोत्सव 2026 का भव्य शुभारंभ

प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह विफल- स्वप्निल सिन्हा

हर्षोल्लास के साथ मनाया गया शाला प्रवेश उत्सव

: केल्हारी में नए थाना भवन के लिए एसपी चंद्रमोहन सिंह ने किया भूमि पूजन, 59.12 लाख की लागत से होगा भवन निर्माण

Admin Sun, Jan 12, 2025

[caption id="attachment_17108" align="alignnone" width="300"] Oplus_16908288[/caption] केल्हारी ।एमसीबी। थाना परिसर केल्हारी पर  एसपी चंद्रमोहन सिंह के द्वारा  थाना के नये भवन के लिए भूमि पूजन किया गया। नवीन थाना भवन 59.12 लाख की लागत से निर्माण होगा। केल्हारी में बनने वाले नये भवन का वैदिक विधि विधान से पूजन अनुष्ठान संपन्न कराया गया। यह भवन कई सुविधाओं से सुसज्जित रहेगा। जिसमें पुलिस कर्मियों के कार्य को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। नवीन थाना भवन में महिला एवं पुरुष बैरक के अलावा शौचालय, बाउंड्री समेत उपकरण इस थाने में उलब्ध रहेंगे। इस दौरान एसपी चंद्रमोहन सिंह ने कहा नवीन भवन निर्माण होने से स्थानीय नागरिकों और प्रशासन के सामूहिक प्रयासों से यह थाना भवन क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था को और सुदृढ़ करेगा और केल्हारी तथा आसपास के क्षेत्रों के लिए एक नई आशा का केंद्र बनेगा। साथ ही सुविधाओं से न केवल अपराध नियंत्रण में सहायता मिलेगी, बल्कि प्रशासनिक कार्यों में पारदर्शिता और गति आएगी। एसपी ने क्षेत्रवासियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी। भूमिपूजन के मौके पर जनकपुर एसडीओपी आर के मिश्रा, केल्हारी थाना प्रभारी टिकेश्वर यादव, एसआई बंधु राम, केमल साय, प्रधान आरक्षक ललित यादव, संजय पाण्डेय, आरक्षक सुरेश तिग्गा, संतोष सिंह, रमेश मिश्रा, केल्हारी थाना स्टाफ सहित जिला पंचायत सदस्य दृगपाल सिंह, जनपद सदस्य अनीता सिंह, मकसूद आलम, धीरज मौर्य, रवि गुप्ता  उपस्थित रहे।

विज्ञापन

जरूरी खबरें