Advertisment

18th June 2026

BREAKING NEWS

मनेन्द्रगढ़ के मधुर अग्रवाल ने सीए परीक्षा उत्तीर्ण कर बढ़ाया नगर का गौरव

98 से गणना कर पुरानी पेंशन लागू करने की मांग, प्रदेशभर में शिक्षकों ने सौंपा ज्ञापन

सघन कुष्ठ खोज अभियान 15 जून से 15 जुलाई तक, घर-घर जाकर होगी पहचान

जिला स्तरीय अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का भव्य आयोजन, श्रीमती रेणुका सिंह मुख्य अतिथि के रूप शामिल होगी

पुरानी पेंशन का लाभ दिलाने की मांग, विधायक के समक्ष रखी गई समस्याएं

जवानों का टर्न आउट जांचा, उत्कृष्ट प्रदर्शन पर एसपी ने दिए पुरस्कार : एसपी रत्ना सिंह ने किया आमाखैरवा परेड ग्राउंड का निरीक्षण, अनुशासन और वेश-भूषा पर दिया विशेष जोर

Praveen Nishee Fri, Nov 28, 2025

मनेंद्रगढ़। एमसीबी। रक्षित केंद्र आमाखैरवा परेड ग्राउंड में आयोजित जनरल परेड का निरीक्षण पुलिस अधीक्षक श्रीमती रत्ना सिंह, जिला मनेन्द्रगढ़–चिरमिरी–भरतपुर द्वारा किया गया। परेड निरीक्षण के दौरान उन्होंने सर्वप्रथम जवानों के टर्न आउट की जांच करते हुए साफ-सुथरी एवं उत्तम वेश-भूषा धारण करने के निर्देश दिए। उत्कृष्ट वेश-भूषा में उपस्थित अधिकारी एवं जवानों को सम्मान स्वरूप पुरस्कार भी प्रदान किए गए।

इसके पश्चात पुलिस अधीक्षक ने पुलिस विभाग के शासकीय वाहनों का निरीक्षण किया, जिसमें वाहनों की साफ-सफाई, तकनीकी स्थिति तथा रख-रखाव की विस्तृत जांच की। साथ ही टोलीवार स्क्वाड ड्रिल भी कराया गया।

जनरल परेड के बाद जवानों द्वारा प्रभावशाली मार्च पास्ट कर सलामी दी गई।

इसी क्रम में पुलिस लाइन का निरीक्षण करते हुए एसपी रत्ना सिंह ने ड्यूटी व्यवस्था, साफ-सफाई, अनुशासन एवं अन्य व्यवस्थाओं का अवलोकन कर संबंधित अधिकारियों व कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए।

विज्ञापन

जरूरी खबरें