Advertisment

20th June 2026

BREAKING NEWS

कुछ देर की ख़ामोशी है,फिर शोर आएगा.... तुम्हारा सिर्फ वक़्त आया है, हमारा दौर आएगा....

कलेक्टर हुईं सख्त निर्देश, सुपरवाइजरों को दिया अल्टीमेटम - घर-घर जाकर करें ई-केवाईसी और हितग्राहियों का सत्यापन

जिला शिक्षा अधिकारी से प्रदेश शिक्षक कल्याण संघ की सौजन्य भेंट, शिक्षा की गुणवत्ता पर हुई चर्चा

मनेन्द्रगढ़ के मधुर अग्रवाल ने सीए परीक्षा उत्तीर्ण कर बढ़ाया नगर का गौरव

98 से गणना कर पुरानी पेंशन लागू करने की मांग, प्रदेशभर में शिक्षकों ने सौंपा ज्ञापन

: अंतरिक्ष साइंटिस्ट मानवी ने एनवायरमेंट एवं प्रौद्योगिकी के उत्कृष्ट कार्य के लिए सतीश को किया सम्मानित

Admin Sat, Oct 14, 2023

मनेद्रगढ़। एमसीबी। विज्ञान प्रौद्योगिकी एवं एनवायरनमेंट के क्षेत्र में स्कूली छात्रों को निरंतर प्रोत्साहित करने, एवं अंतरिक्ष ज्ञान अभियान के अंतर्गत उत्कृष्ट सहयोग के लिए आई डी वाई एम फाउंडेशन की संस्थापक एवं भारत की पहली छात्र उपग्रह परियोजना प्रथम की परियोजना प्रबंधक तथा स्पेस (अंतरिक्ष )साइंटिस्ट मानवी धवन ने, राष्ट्रीय हरित वाहिनी के जिला संयोजक एवं सेवानिवृत्त व्याख्याता सतीश उपाध्याय को सम्मानित किया। विजय नर्सरी इंग्लिश मीडियम स्कूल के सभागार में आयोजित अंतरिक्ष ज्ञान अभियान के अंतर्गत प्रौद्योगिकी नवाचार को प्रोत्साहित करने के लिए, विजय इंग्लिश मीडियम हायर सेकंडरी विद्यालय को भी सम्मानित किया गया। अंतरिक्ष साइंटिस्ट रत्नेश मिश्र एवं मानवी धवन द्वारा प्रदत्त सम्मान विद्यालय के सचिव संजय सेंगर एवं विजय नर्सरी इंग्लिश मीडियम स्कूल की संचालिका श्रीमती इंदिरा सेंगर को दिया गया। ज्ञातव्य है कि, लगभग 40 वर्षो तक शिक्षा विभाग में सेवा देने के उपरांत सतीश उपाध्याय बच्चों के लिए अंतरिक्ष अन्वेषण एवं उद्योगों के लिए ऊर्जा के कुशल समाधान की दिशा में भी कार्य कर रहे हैं। अंतरिक्ष ज्ञान अभियान की राज्य स्तरीय टीम में सम्मिलित इसरो साइंटिस्ट मानवी ने एयरोस्पेस इंजीनियरिंग में बीटेक एवं एमटेक की डुएल डिग्री हासिल की है और भारत की पहली छात्र उपग्रह परियोजना प्रथम के लिए परियोजना प्रबंधक का कार्य किया है एवं 2016 में इनके द्वारा इसरो के पीएसएलवी-c35 द्वारा सफलतापूर्वक लॉन्च किया गया। है ।अंतरिक्ष ज्ञान अभियान छत्तीसगढ़ में शुरुआत रायपुर से की गई थी जिसे इसरो साइंटिस्ट (चंद्रयान मिशन) डॉ पी डी मिश्रा ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया था। एमसीबी जिले का विजय नर्सरी हायर सेकंडरी विद्यालय यह पहला विद्यालय है जिनके प्रौद्योगिकी नवाचार के लिए इसरो साइंटिस्ट रत्नेश मिश्रा एवं मानवी धवन मन में सम्मानित किया है।

विज्ञापन

जरूरी खबरें