Advertisment

13th June 2026

BREAKING NEWS

मोटरयान अधिनियम के तहत ₹5,000 का चालान, मॉडिफाइड सायलेंसर जप्त

बेहतर स्वास्थ्य और उच्च शिक्षा के लिए सीधी ट्रेन कनेक्टिविटी बेहद जरूरी- हफीज मेमन

आँख से दूर न हो दिल से उतर जाएगा.... वक़्त का क्या हैं गुजरता है, गुजर जाएगा....

स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल की मौजूदगी में डीएमएफ बैठक सम्पन्न, स्वास्थ्य, शिक्षा और पेयजल को मिली बड़ी सौगात

विकास पथ पर नगर पंचायत झगड़ाखंड, ₹20 लाख की लागत से नाली निर्माण कार्य शुरू

: राज्य स्तरीय अंडर-17 शतरंज चैंपियनशिप का आयोजन 19 अप्रैल से दुर्ग

Admin Wed, Apr 12, 2023

छत्तीसगढ़ प्रदेश शतरंज संघ के मार्गदर्शन में जिला शतरंज संघ दुर्ग द्वारा राज्य शतरंज चयन स्पर्धा अंडर 17 बालक एवं बालिका वर्ग का आयोजन 19 अप्रैल से 21 अप्रैल तक श्री जलाराम सांस्कृतिक भवन दुर्ग में किया गया है ।

मनेन्दगढ जिला शतरंज संघ के अध्यक्ष संतोष कुमार जैन.ने बताया कि स्पर्धा में दो बालक एवं दो बालिकाओं का चयन 33 वां नेशनल अंडर-17 ओपन एवं बालिका शतरंज चैंपियनशिप के लिए होगा । चयनित चारों खिलाड़ी 1 से 9 मई तक पंजाब के जालंधर में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय चयन स्पर्धा में छत्तीसगढ़ राज्य का प्रतिनिधित्व करेंगे। स्पर्धा में बालक एवं बालिका वर्ग में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों को ट्राफी प्रदान किया जाएगा । इसके अलावा अंडर 7, अंडर 9, अंडर 11, अंडर 13 व अंडर 15 बालक एवं बालिका वर्ग में प्रथम एवं द्वितीय स्थान आने वाले खिलाडियो को भी ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया जाएगा । इसके अलावा अन्य भाग लेने वाले खिलाड़ियों को मेडल एवं समस्त प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र प्रदान किया जाएगा। स्पर्धा अंतरराष्ट्रीय नियमों के आधार पर स्वीस लीग पद्धति से खेली जाएगी। भाग लेने वाले खिलाड़ियों का वर्ष 2023-24 का राज्य शतरंज से पंजीयन होना अनिवार्य है। बिना राज्य पंजीयन के खिलाड़ी स्पर्धा में भाग नही ले सकेंगे । प्रतियोगिता में भाग लेने की अंतिम तिथि 16 अप्रैल निर्धारित है।

विज्ञापन

जरूरी खबरें