Advertisment

26th June 2026

BREAKING NEWS

तेलनदी से ढोर्रा बांध जोड़ो अभियान चलाने की जरूरत है, हो सके तो क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों को सत्याग्रह आंदोलन करना चाहिए

जांच से खुल सकते हैं बड़े राज" "करोड़ों की स्वास्थ्य योजनाओं पर सवाल: दवा वितरण या दवा विनाश?"

नारी राग-रंग महोत्सव 2026 का भव्य शुभारंभ

प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह विफल- स्वप्निल सिन्हा

हर्षोल्लास के साथ मनाया गया शाला प्रवेश उत्सव

: बचपन प्ले स्कूल में हुआ कहानी वाचन प्रतियोगिता का आयोजन

Admin Tue, Jan 21, 2025

मनेंद्रगढ़ ।एमसीबी। बचपन प्ले स्कूल में कहानी वाचन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें कक्षा नर्सरी के छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका संस्था की डायरेक्टर्स श्रीमती ज्योति ताम्रकार, श्रीमती आशी कक्कड़ एवं श्रीमती तोशी अग्रवाल ने निभाई। इस प्रतियोगिता में कक्षा नर्सरी 'अ' से बिहाना फरमानिया प्रथम, सिद्धि देवानी द्वितीय, अभीश्री मुखर्जी तृतीय एवं शौविक चंद्र दास तृतीय स्थान पर रहे। इसी क्रम में कक्षा नर्सरी 'ब' से शिवांश तिवारी प्रथम अवनी भगत द्वितीय, आरिका दर्शन द्वितीय एवं तबिशी तिवारी तृतीय स्थान पर रहे। इसी तरह कक्षा नर्सरी 'स' से आशवी प्रथम, अरफिया मेमन द्वितीय, सृष्टि तल्लानी तृतीय एवं रियांशी साहू तृतीय स्थान पर रहे। संस्था की डायरेक्टर श्रीमती ज्योति ताम्रकार ने बच्चों का उत्साह वर्धन करते हुए कहा कि इस तरह की प्रतियोगिताओं के आयोजन से छोटी उम्र से ही बच्चों में छुपी हुई प्रतिभा को उभरने में मदद मिलती है साथ ही बच्चों में माइक एवं मंच का डर समाप्त हो जाता है। जिससे कि आने वाले समय में बच्चे बड़ी सी बड़ी प्रतिस्पर्धा के लिए मानसिक रूप से मजबूत हो जाते हैं। अंत में सभी छात्र-छात्राओं को उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय की शिक्षिकाएं साधना सिंह, शिल्पी सिन्हा, नंदिनी साहू, पूजा सोंधिया, पुष्पा सिंह आदि का सराहनीय योगदान रहा।

विज्ञापन

जरूरी खबरें