Advertisment

21st June 2026

BREAKING NEWS

811 अभ्यर्थी होंगे शामिल, बाहर से आने वाले परीक्षार्थियों के लिए विशेष आवास व्यवस्था, कंट्रोल रूम भी सक्रिय

कुछ देर की ख़ामोशी है,फिर शोर आएगा.... तुम्हारा सिर्फ वक़्त आया है, हमारा दौर आएगा....

कलेक्टर हुईं सख्त निर्देश, सुपरवाइजरों को दिया अल्टीमेटम - घर-घर जाकर करें ई-केवाईसी और हितग्राहियों का सत्यापन

जिला शिक्षा अधिकारी से प्रदेश शिक्षक कल्याण संघ की सौजन्य भेंट, शिक्षा की गुणवत्ता पर हुई चर्चा

मनेन्द्रगढ़ के मधुर अग्रवाल ने सीए परीक्षा उत्तीर्ण कर बढ़ाया नगर का गौरव

DWPS मनेंद्रगढ़ में स्वतंत्रता दिवस के लिए अनोखे अंदाज़ में अभ्यास : छात्रों और शिक्षकों ने मिलकर एक अनोखी पहल करते हुए मानव श्रृंखला के माध्यम से भारत के नक्शे की आकृति बनाई

Praveen Nishee Thu, Aug 14, 2025

मनेंद्रगढ़। एमसीबी । 15 अगस्त 2025 – स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर डब्ल्यूपीएस मनेंद्रगढ़ में देशभक्ति का अद्भुत नजारा देखने को मिला। छात्रों और शिक्षकों ने मिलकर एक अनोखी पहल करते हुए मानव श्रृंखला के माध्यम से भारत के नक्शे की आकृति बनाई, जिसके केंद्र में “DWPS” अक्षरों को दर्शाया गया।

मैदान के बीचों-बीच तिरंगा ध्वज लहराया गया और ‘भारत माता की जय’ के नारों से पूरा वातावरण गूंज उठा। इस प्रेरणादायक क्षण को ड्रोन कैमरे में कैद किया गया, जिससे विद्यालय परिसर का मनमोहक हवाई दृश्य सामने आया। विद्यालय के प्राचार्य ने छात्रों के उत्साह और एकजुटता की सराहना करते हुए कहा“इस तरह की गतिविधियाँ न केवल देशप्रेम को बढ़ावा देती हैं, बल्कि अनुशासन और एकता की भावना को भी सशक्त बनाती हैं।”

विज्ञापन

जरूरी खबरें