Advertisment

19th June 2026

BREAKING NEWS

मनेन्द्रगढ़ के मधुर अग्रवाल ने सीए परीक्षा उत्तीर्ण कर बढ़ाया नगर का गौरव

98 से गणना कर पुरानी पेंशन लागू करने की मांग, प्रदेशभर में शिक्षकों ने सौंपा ज्ञापन

सघन कुष्ठ खोज अभियान 15 जून से 15 जुलाई तक, घर-घर जाकर होगी पहचान

जिला स्तरीय अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का भव्य आयोजन, श्रीमती रेणुका सिंह मुख्य अतिथि के रूप शामिल होगी

पुरानी पेंशन का लाभ दिलाने की मांग, विधायक के समक्ष रखी गई समस्याएं

लिटिल मिलेनियम एवं अलास्का पब्लिक स्कूल : विद्यार्थियों ने नीलम सरोवर पार्क में मनाया बाल दिवस

Praveen Nishee Sun, Nov 16, 2025

मनेन्द्रगढ़। एमसीबी। लिटिल मिलेनियम प्री-स्कूल और अलास्का पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने बाल दिवस के उपलक्ष्य में नीलम सरोवर पार्क का शैक्षणिक भ्रमण किया। लिटिल मिलेनियम के नर्सरी से के.जी.-2 तक और अलास्का पब्लिक स्कूल के कक्षा 1 से 4 तक के विद्यार्थियों ने इस कार्यक्रम में भाग लिया।

स्कूल प्रबंधन द्वारा व्यवस्थित बसों से पहुँचे विद्यार्थियों के लिए पार्क में नाश्ते और स्वल्पाहार की व्यवस्था की गई थी। इस शैक्षणिक भ्रमण के दौरान बच्चों को पार्क में उपलब्ध विभिन्न प्रकार के फूलों, पौधों और वृक्षों की जानकारी दी गई। साथ ही, बच्चों ने झूलों और स्लाइड्स पर खेलकर बाल दिवस का भरपूर आनंद लिया।

कार्यक्रम के दौरान चिरमिरी नगर पालिक निगम के महापौर रामनरेश राय के पार्क पहुँचने पर के.जी.-1 और के.जी.-2 के विद्यार्थियों ने पुष्पगुच्छ देकर उनका स्वागत किया। महापौर ने बच्चों को बाल दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ दीं और सभी बच्चों को चॉकलेट वितरित कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

शिक्षकों द्वारा विभिन्न शैक्षणिक खेलों का आयोजन किया गया, जबकि पार्क कर्मचारियों के सहयोग से विद्यार्थियों की सुरक्षा का विशेष ध्यान रखा गया। दोपहर में स्वल्पाहार के बाद सभी विद्यार्थी बसों के माध्यम से स्कूल वापस लौट आए। यह कार्यक्रम बच्चों के लिए एक यादगार और शैक्षणिक अनुभव साबित हुआ।

इस कार्यक्रम की सफलता में स्कूल डायरेक्टर्स मो. फिरोज एवं रूहीन मंसूरी, सी.एल.ओ. स्मृति गुप्ता, कोऑर्डिनेटर्स ऋचा अग्रवाल, निशि विश्वकर्मा, नेहा यादव एवं सहयोगी टीम - इलियास खान, तेजस्वानी नामदेव, तसलीम मंसूरी, नंदनी विश्वकर्मा, अनामिका आइंद, खुशी गुप्ता, श्रद्धा साव, विमला दाहिया, आयशा खातून, जागृति, तिशा गोयल, साक्षी सिंह, निकुंज गोयल, सुप्रिया साहू, उमा तिवारी, शांति जायसवाल एवं सुशीला का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

विज्ञापन

जरूरी खबरें