Advertisment

25th June 2026

BREAKING NEWS

तेलनदी से ढोर्रा बांध जोड़ो अभियान चलाने की जरूरत है, हो सके तो क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों को सत्याग्रह आंदोलन करना चाहिए

जांच से खुल सकते हैं बड़े राज" "करोड़ों की स्वास्थ्य योजनाओं पर सवाल: दवा वितरण या दवा विनाश?"

नारी राग-रंग महोत्सव 2026 का भव्य शुभारंभ

प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह विफल- स्वप्निल सिन्हा

हर्षोल्लास के साथ मनाया गया शाला प्रवेश उत्सव

: एकेडेमिक हाइट्स पब्लिक स्कूल के विद्यार्थी चित्रकला परीक्षा में प्रथम श्रेणी में हुए उत्तीर्ण 

Admin Thu, Jan 30, 2025

मनेंद्रगढ़। एमसीबी। एकेडेमिक हाइट्स पब्लिक स्कूल मनेन्द्रगढ़ में कला, संगीत, नृत्य की प्रतिष्ठित विश्वविद्यालय प्राचीन कला केंद्र चंडीगढ़ का प्रशिक्षण एवं परीक्षा का केंद्र है। चित्रकला, नृत्य एवं संगीत (वाद्य एवं गायन) में रुचि रखने वाले विद्यार्थी इस संस्था में एडमिशन लेकर अध्ययन करते हैं। यह चार वर्षीय पाठ्यक्रम है। चार वर्षों की परीक्षा में सफल हुए विद्यार्थियों को डिग्री प्रदान की जाती है। सत्र 2023-2024 में 25 से अधिक विद्यार्थियों ने चित्रकला विषय का अध्ययन कर परीक्षा में सम्मिलित हुए तथा सभी विद्यार्थी प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण हुए तथा अधिकांश विद्यार्थी डिस्टिन्क्शन श्रेणी में अपना स्थान बनाया। इन विद्यार्थियों को विद्यालय के अनुभवी कला शिक्षक  राहुल सिंह ने चित्रकला का प्रशिक्षण दिया। लिखित एवं प्रायोगिक परीक्षा हेतु विश्ववविद्यालय द्वारा नियुक्त किए गए परीक्षक दिवाकर सरकार ने सम्पन्न कराया तथा प्रत्येक विद्यार्थी से व्यक्तिगत रूप से उनके पेंटिंग के बारे में जानकारी ली।  दिवाकर सरकार बच्चों के चित्रकला की प्रतिभा से अत्यंत प्रभावित हुए एवं प्रसन्नता जाहिर की। एकेडेमिक हाइट्स पब्लिक स्कूल कोरिया एवं एम.सी.बी. जिले का इकलौता विद्यालय है जहाँ किसी भी कला नृत्य एवं संगीत के प्रतिष्ठित विश्वविद्यालय का प्रशिक्षण एवं परीक्षा केंद्र है। एकेडेमिक हाइट्स पब्लिक स्कूल विद्यार्थियों की गुणवत्ता एवं शिक्षा के साथ-साथ हॉलिस्टिक डेवलॅपमेंट/सर्वागीण के लिए भी कार्य करता है। समस्त विद्यालय परिवार की ओर से चित्रकला परीक्षा में प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण हुए सभी विद्यार्थियों को बधाई एवं शुभकामनाएँ।

विज्ञापन

जरूरी खबरें