Advertisment

20th June 2026

BREAKING NEWS

कुछ देर की ख़ामोशी है,फिर शोर आएगा.... तुम्हारा सिर्फ वक़्त आया है, हमारा दौर आएगा....

कलेक्टर हुईं सख्त निर्देश, सुपरवाइजरों को दिया अल्टीमेटम - घर-घर जाकर करें ई-केवाईसी और हितग्राहियों का सत्यापन

जिला शिक्षा अधिकारी से प्रदेश शिक्षक कल्याण संघ की सौजन्य भेंट, शिक्षा की गुणवत्ता पर हुई चर्चा

मनेन्द्रगढ़ के मधुर अग्रवाल ने सीए परीक्षा उत्तीर्ण कर बढ़ाया नगर का गौरव

98 से गणना कर पुरानी पेंशन लागू करने की मांग, प्रदेशभर में शिक्षकों ने सौंपा ज्ञापन

: व्यावसायिक विषय रिटेलिंग की छात्राओं ने सीखा रिटेल आउटलेट का संचालन

Admin Sat, Dec 2, 2023

मनेन्द्रगढ़।एमसीबी। शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय (शिक्षा विभाग ) मनेन्द्रगढ़ की कक्षा 9वीं से 12वीं में अध्ययन कर रही छात्राओं ने औद्योगिक भ्रमण किया । रिटेल विषय के प्रशिक्षक कुलदीप नामदेव ने बताया कि व्यावसायिक पाठ्यक्रम के अंतर्गत 9वीं से 12वीं में अध्यनरत छात्राओं को किसी व्यावसायिक संस्थान में जाकर औद्योगिक भ्रमण कराना है जिसके तहत छात्राओं ने "जी बाजार महासेल" में जाकर अपना औद्योगिक भ्रमण पूरा किया। इस पूरी प्रक्रिया में छात्राओं के प्रशिक्षक कुलदीप नामदेव ने पूरा मार्गदर्शन कराया और छात्राओं को सिखाया की संस्थान में ग्राहकों का अभिवादन कैसे करें, सामान को रेट पर कैसे व्यवस्थित रखें, ग्राहकों को बिक्री के लिए उचित मार्गदर्शन, उन्हें आकर्षित करने की योजना, रिटेल आउटलेट में सभी वस्तुओं को सुसज्जित करना और साथ-साथ बिलिंग प्रक्रिया भी छात्राओं ने किया। इंटर्नशिप कार्यक्रम के दौरान बहुत से छात्राओं ने संस्था के संचालक राकेश साहू जी से रिटेल की बारीकियां को समझने के लिए प्रश्न किया। इस भ्रमण के दौरान विद्यालय में प्रशिक्षण प्राप्त कर रही मैडम मीना सिंह और महेश्वरी साहू ने छात्राओं का सहयोग किया | औद्योगिक भ्रमण में स्कूल के वरिष्ठ व्याख्याता टी विजय गोपाल  राव, राम रक्षा द्विवेदी एवं प्राचार्य सत्येंद्र सिंह का  योगदान रहा और इन्होंने छात्रों के उज्जवल भविष्य की कामना की।

विज्ञापन

जरूरी खबरें