Advertisment

20th June 2026

BREAKING NEWS

कुछ देर की ख़ामोशी है,फिर शोर आएगा.... तुम्हारा सिर्फ वक़्त आया है, हमारा दौर आएगा....

कलेक्टर हुईं सख्त निर्देश, सुपरवाइजरों को दिया अल्टीमेटम - घर-घर जाकर करें ई-केवाईसी और हितग्राहियों का सत्यापन

जिला शिक्षा अधिकारी से प्रदेश शिक्षक कल्याण संघ की सौजन्य भेंट, शिक्षा की गुणवत्ता पर हुई चर्चा

मनेन्द्रगढ़ के मधुर अग्रवाल ने सीए परीक्षा उत्तीर्ण कर बढ़ाया नगर का गौरव

98 से गणना कर पुरानी पेंशन लागू करने की मांग, प्रदेशभर में शिक्षकों ने सौंपा ज्ञापन

वी समर्पण क्लब की ओर : इतना बड़ा आयोजन सभी की सहभागिता से ही सफल हो पाया है-अनीता फरमानिया

Praveen Nishee Sat, Sep 27, 2025

मनेन्द्रगढ़।एमसीबी। वी समर्पण क्लब की ओर से सविता अग्रवाल के निवास भव्य कवि संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत शिक्षकों को तिलक और पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित करने से हुई।

साहित्यकार वेद प्रकाश पाण्डेय,सतीश द्विवेदी, कवयित्री सुषमा श्रीवास्तव और ज्योति सिंह का भी तिलक और बुके से स्वागत किया गया। कवियों ने मंच से कहा कि “वी क्लब में हमें पहली बार आने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है और हम भविष्य में क्लब को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का प्रयास करेंगे।”

कार्यक्रम का संचालन ज्योति मजूमदार ने किया। बबीता अग्रवाल ने आयोजन की रूपरेखा साझा की। पीडीपी अनीता फरमानिया ने कहा कि यह पहली कवि संगोष्ठी है और इतना बड़ा आयोजन सभी की सहभागिता से ही सफल हो पाया है। उन्होंने क्लब की गतिविधियों को आगे बढ़ाने और उसे नई ऊँचाइयों तक ले जाने की योजना भी बताई।

कार्यक्रम में क्लब की सदस्याओं के साथ-साथ प्रमुख रूप से पीडीपी अनीता फरमानिया, प्रभा पटेल, पम्मी अरोड़ा, प्रीति जायसवाल, सविता अग्रवाल, प्रतिभा अग्रवाल, ज्योति अग्रवाल, बेबी मखीजा, कमलेश अरोड़ा, हेमा गायकवाड़, रश्मि जायसवाल, मीरा गुप्ता, नीलम कलर, रजनी अग्रवाल, श्वेता पोद्दार, लेना सा,कविता सेठी, शीला सिंह, माधुरी अग्रवाल, रूप पोद्दार, अंजली वर्मा, वर्षा अग्रवाल, मंजू अग्रवाल, मंजू गोयल, संध्या तिवारी, अर्चना गोयल सहित अन्य सदस्याएँ उपस्थित रहीं।

विज्ञापन

जरूरी खबरें