Advertisment

13th June 2026

BREAKING NEWS

बेहतर स्वास्थ्य और उच्च शिक्षा के लिए सीधी ट्रेन कनेक्टिविटी बेहद जरूरी- हफीज मेमन

आँख से दूर न हो दिल से उतर जाएगा.... वक़्त का क्या हैं गुजरता है, गुजर जाएगा....

स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल की मौजूदगी में डीएमएफ बैठक सम्पन्न, स्वास्थ्य, शिक्षा और पेयजल को मिली बड़ी सौगात

विकास पथ पर नगर पंचायत झगड़ाखंड, ₹20 लाख की लागत से नाली निर्माण कार्य शुरू

राष्ट्रीयकृत बैंक के लिए फिर उठी आवाज, चेम्बर ऑफ कॉमर्स ने RBI गवर्नर को लिखा पत्र

: सुरेन्द्र साहू को भारतीय आदिम जाति सेवक संघ के राष्ट्रीय कार्यकारिणी लिया गया

Admin Sun, Mar 26, 2023

लखनपुर जिला सरगुजा- भारतीय आदिम जाति सेवक संघ दिल्ली कि 75 वी एनुअल जनरल कौशिंल मिटिंग गांधी स्मारक निधि, गांधी भवन लखनऊ उत्तरप्रदेश में सम्पन्न हुई। बैठक कि अध्यक्षता भारतीय आदिम जाति सेवक संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष एन सी हेमब्रम  ने किया। भारतीय आदिम जाति सेवक संघ पुरे भारतवर्ष में आदिवासियों के उत्थान के लिए काम करती है।भारतीय आदिम जाति सेवक संघ कि स्थापना महात्मा गांधी की प्रेरणा से उनके सहयोगी ठक्कर बापा ने 1948 में किया था। भारतीय आदिम जाति सेवक संघ के प्रथम अध्यक्ष भारत के राष्ट्रपति भारत रत्न डॉ राजेंद्र प्रसाद 1948 से 1962 तक रहे। इसके पश्चात यु एन ढेबर , पुर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न मोरारजी देसाई, पदम विभूषण,डा पुलरेणु गुहा,जे आर चिंचालकर,  बनवारी लाल गौड़ अध्यक्ष रहे। भारतीय आदिम जाति सेवक संघ लगातार भारत के अनेक प्रदेशों में काम कर रही है। वर्तमान में भारतीय आदिम जाति सेवक संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष  नयन चन्द्र हेंम्ब्रम  है उनके मार्गदर्शन मे आदिवासी क्षेत्रों में लगातार कार्य कर रही है जहां पुरे भारतवर्ष में आदिवासियों के लिए स्कूल, छात्रावास झुलाघर, बाल गृह,पालनाघर ,हास्पिटल का संचालन लगातार कर रही है। इस बैठक में भारतीय आदिम जाति सेवक संघ के कार्य को विस्तार देने के लिए छत्तीसगढ़ के सामाजिक कार्यकर्ता छत्तीसगढ़ शबरी सेवा संस्थान के प्रदेश सचिव सुरेन्द्र साहू को भारतीय आदिम जाति सेवक संघ के राष्ट्रीय कार्यकारिणी में शामिल किया गया है। भारतीय आदिम जाति सेवक संघ के ईस बैठक में भारतीय आदिम जाति सेवक संस्था के महामंत्री अजय कुमार चौबे, मंत्री राजेश कुमार मालवीय, कर्नाटक से मंत्री डा कुबेरप्पा, उत्तराखंड से सुरेन्द्र सिंह चौहान, गुजरात से ईलाबहन देसाई, नागालैंड से कोहली, दादरा नगर हवेली दमन दीव से श्याम वरकड़े , समसेर अली भड़ाना हरिद्वार,अनिल शर्मा, रविकांत झा सहित 28 प्रदेशो से 175 महिला और पुरुष लोग बैठक में उपस्थित रहे।भारतीय आदिम जाति सेवक संघ के राष्ट्रीय कार्यालय में केन्द्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा लगातार दौरा कर भारत सरकार के विभिन्न योजनाओं के बारे जानकारी प्रदान कर रहे हैं। जिससे पुरे भारत में आदिवासियों का जीवन स्तर ऊंचा उठ सके। इसके पहले भारतीय आदिम जाति सेवक संघ में छत्तीसगढ़ से सी एल पड़वार भारतीय आदिम जाति सेवक संघ के लाईफ मेंबर थे । उल्लेखनीय है कि सुरेन्द्र साहू तीस वर्षों से लगातार छत्तीसगढ़ में सामाजिक कार्यकर्ता के रूप में बाल अधिकार, मानव व्यापार के खिलाफ जागरूकता अभियान, नशामुक्ति जागरूकता अभियान, महिला अधिकार ,बाल विवाह रोकने, निशुल्क स्वास्थ्य शिविर, उपभोक्ता जागरूकता अभियान सहित अनेक सामाजिक कार्य लगातार कर रहे हैं। सुरेन्द्र साहू के सामाजिक कार्यो को देखते हुए अनेक संगठनों ने पुरूस्कार भी प्रदान किया है।छत्तीसगढ़ शबरी सेवा संस्थान के प्रदेश सचिव सुरेन्द्र साहू को भारतीय आदिम जाति सेवक संघ के राष्ट्रीय कार्यकारिणी में सदस्य बनाये जाने पर अनेक लोगों ने बधाई दी है।

विज्ञापन

जरूरी खबरें