Advertisment

21st June 2026

BREAKING NEWS

कुछ देर की ख़ामोशी है,फिर शोर आएगा.... तुम्हारा सिर्फ वक़्त आया है, हमारा दौर आएगा....

कलेक्टर हुईं सख्त निर्देश, सुपरवाइजरों को दिया अल्टीमेटम - घर-घर जाकर करें ई-केवाईसी और हितग्राहियों का सत्यापन

जिला शिक्षा अधिकारी से प्रदेश शिक्षक कल्याण संघ की सौजन्य भेंट, शिक्षा की गुणवत्ता पर हुई चर्चा

मनेन्द्रगढ़ के मधुर अग्रवाल ने सीए परीक्षा उत्तीर्ण कर बढ़ाया नगर का गौरव

98 से गणना कर पुरानी पेंशन लागू करने की मांग, प्रदेशभर में शिक्षकों ने सौंपा ज्ञापन

: नौकरी लगाने के नाम पर ठगी कारित करने वाले आरोपी को गिरफ्तार करने मे सरगुजा पुलिस को मिली सफलता, आरोपी को इलाहाबाद उत्तरप्रदेश से किया गया गिरफ्तार

Admin Mon, Dec 18, 2023

अम्बिकापुर। सरगुजा। मामले का संछिप्त विवरण इस प्रकार हैं कि प्रार्थिया मनीषा सिंह आत्मज राकेश सिंह उम्र 32 वर्ष साकिन अम्बिकापुर थाना कोतवाली आकर रिपोर्ट दर्ज कराई कि प्रार्थिया एवं इसका पति बस स्टैंड के आश्रय स्थल मे वर्ष 2019 मे काम करते थे,आश्रय स्थल मे काम करने के दौरान आश्रय स्थल मे आकर ठहरने वाले औरंगाबाद निवासी युवक शम्भू शरण से प्रार्थिया उसके पति का जान पहचान थोक सब्जी विक्रेता के रूप मे हुआ था, जो शम्भू शरण द्वारा जान पहचान के लोगो को प्राइवेट नौकरी मे लगावाने की बात भी बताई गई थी, शम्भू शरण द्वारा प्रार्थिया इसके पति को विस्वास मे लेकर वर्ष 2023 मे प्राइवेट नौकरी लगाने के नाम पर अलग अलग किस्तों मे कुल 176000/- रुपये ठगी किया गया हैं एवं उक्त रुपये की ठगी करने के पश्चात शम्भू शरण द्वारा प्रार्थिया एवं इसके पति को लगातार भ्रमित कर बातचीत करना बंद कर दिया हैं, प्रार्थिया कि रिपोर्ट पर थाना कोतवाली मे अपराध क्रमांक 387/23 धारा 420 भा.द.वि. का अपराध दर्ज कर विवेचना मे लिया गया। मामले को संज्ञान मे लेकर पुलिस अधीक्षक सरगुजा  सुनील शर्मा (भा.पु.से.) के निर्देशन मे आरोपी को शीघ्र गिरफ्तार कर सख्त कार्यवाही किये जाने हेतु निर्देशित किया गया था, इसी क्रम मे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  पुपलेश कुमार, नगर पुलिस अधीक्षक स्मृतिक राजनाला (भा.पु.से.), अनुविभागीय अधिकारी पुलिस  अखिलेश कौशिक के नेतृत्व मे पुलिस टीम द्वारा मामले मे आरोपी का पता तलाश किया जा रहा था। इस दौरान विवेचना मामले के आरोपी के सम्बन्ध मे तकनिकी जानकारी प्राप्त कर आरोपी के गिरफ़्तारी हेतु पुलिस टीम को इलाहाबाद उत्तरप्रदेश रवाना किया गया था, जो पुलिस टीम द्वारा आरोपी की घेराबंदी कर पकड़कर पूछताछ किया गया जो आरोपी द्वारा अपना नाम शम्भू शरण उर्फ़ कुंदन आत्मज बलराम ठाकुर उम्र 23 वर्ष साकिन बेनी थाना माली औरंगाबाद बिहार का होना बताया, आरोपी से घटना के सम्बन्ध मे पूछताछ करने पर ठगी की घटना कारित करना स्वीकार किया गया जो आरोपी के विरुद्ध अपराध सबूत पाये जाने से गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा मे भेजा गया हैं। सम्पूर्ण कार्यवाही मे पुलिस सहायता केंद्र प्रभारी होलीक्रॉस हॉस्पिटल सहायक उप निरीक्षक मनोज सिंह, आरक्षक रमेश राजवाड़े, मुकेश कंसारी शामिल रहे ।

विज्ञापन

जरूरी खबरें