Advertisment

21st June 2026

BREAKING NEWS

811 अभ्यर्थी होंगे शामिल, बाहर से आने वाले परीक्षार्थियों के लिए विशेष आवास व्यवस्था, कंट्रोल रूम भी सक्रिय

कुछ देर की ख़ामोशी है,फिर शोर आएगा.... तुम्हारा सिर्फ वक़्त आया है, हमारा दौर आएगा....

कलेक्टर हुईं सख्त निर्देश, सुपरवाइजरों को दिया अल्टीमेटम - घर-घर जाकर करें ई-केवाईसी और हितग्राहियों का सत्यापन

जिला शिक्षा अधिकारी से प्रदेश शिक्षक कल्याण संघ की सौजन्य भेंट, शिक्षा की गुणवत्ता पर हुई चर्चा

मनेन्द्रगढ़ के मधुर अग्रवाल ने सीए परीक्षा उत्तीर्ण कर बढ़ाया नगर का गौरव

: सुशासन दिवस से पूर्व ग्राम पंचायत में स्वच्छ भारत मिशन अभियान प्रारंभ

Admin Thu, Dec 21, 2023

मनेन्द्रगढ़/एमसीबी/ 21 दिसम्बर 2023/ पूर्व प्रधानमंत्री भारतरत्न  अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती के अवसर पर 25 दिसंबर को प्रतिवर्ष ’’सुशासन दिवस’’ के रूप में मनाया जाता है। इसका उद्देश्य भारत के नागरिकों के मध्य सरकार की जवाबदेही के प्रति जागरूकता पैदा करना है। ज़िले में विकसित भारत संकल्प यात्रा के पूर्व आज सभी विकासखंडों में 25 दिसम्बर 2023 को *’’सुशासन दिवस’’* मनाये जाने हेतु स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के अन्तर्गत अटल चौक की साफ़ सफ़ाई और पुताई तथा सामूहिक श्रमदान, स्वच्छता शपथ, हाथ धुलाई इत्यादि की गयी। जिसमें सरपंच, पंच, सचिव, बच्चे, टीचर, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, मितानीन एवं ग्रामवासी सभी ने बढ़ चढ़ कर भाग लिया। सभी ग्रामवासियों को स्वच्छता के लिए जागरूक किया जा रहा है। इस दौरान स्कूली बच्चों तथा स्वयं सहायता महिला समूह के द्वारा विकसित भारत के तत्वाधान में स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) रैली निकाल के ग्रामीणों का स्वच्छता के लिए जागरूक किया गया।

विज्ञापन

जरूरी खबरें