Advertisment

19th June 2026

BREAKING NEWS

मनेन्द्रगढ़ के मधुर अग्रवाल ने सीए परीक्षा उत्तीर्ण कर बढ़ाया नगर का गौरव

98 से गणना कर पुरानी पेंशन लागू करने की मांग, प्रदेशभर में शिक्षकों ने सौंपा ज्ञापन

सघन कुष्ठ खोज अभियान 15 जून से 15 जुलाई तक, घर-घर जाकर होगी पहचान

जिला स्तरीय अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का भव्य आयोजन, श्रीमती रेणुका सिंह मुख्य अतिथि के रूप शामिल होगी

पुरानी पेंशन का लाभ दिलाने की मांग, विधायक के समक्ष रखी गई समस्याएं

पर्यावरण कार्यकर्ता एवं साइकिल चालक, पर्यावरण संरक्षण और जन जागरूकता : स्वामी विवेकानन्द नेशनल स्प्रिट अवार्ड 2025, सार्टिफिकेट आफ एक्सीलेंस सतीश को मिला सम्मान

Praveen Nishee Sat, Nov 15, 2025

मनेंद्रगढ़।एमसीबी। नीति आयोग से रजिस्टर्ड जीवन जागृति सेवा संस्थान भारत, के फाउन्डर एण्ड डायरेक्टर प्रदीप कुमार शर्मा, मिनिस्ट्री आफ एम.एस.एम.ई. भारत सरकार, द्वारा 10 नवम्बर 2025 को सतीश कुमार द्विवेदी मनेन्द्रगढ़ को स्वामी विवेकानन्द नेशनल स्प्रिट अवार्ड 2025, सार्टिफिकेट आफ एक्सीलेंस से सम्मानित किया गया।

सार्टिफिकेट में सतीश कुमार द्विवेदी को पर्यावरण कार्यकर्ता एवं साइकिल चालक, पर्यावरण संरक्षण और जन जागरूकता के प्रति उनके असाधारण समर्पण और आजीवन प्रतिबद्धता को मान्यता देते हुए साइकलिंग के माध्यम से सेवा की उनकी उल्लेखनीय यात्रा के लिए सार्टिफिकेट आफ एक्सीलेंस, मेडल, कप से सम्मानित किया गया। 1997 से अब तक उन्होनें साइकिल से 25,000 किलोमीटर से ज्यादा की यात्रा की है और पर्यावरण संरक्षण के महत्व के बारे में जन जागरूकता फैलाने के लिए 450 से ज्यादा स्कूलों, कॉलेजों छात्रावासों गाँवों और कस्बों का दौरा किया है। उनकी प्रेरक पहल फिट इंडिया और पर्यावरण बचाओं लोगों को स्वस्थ्य जीवन और फिटनेश के लिए प्रेरित करती है। अपने पर्यावरण अनुकूल अभियानों, जिनमें बीज-गोलियों लगाना और जागरूकता अभियान शामिल है, के माध्यम से उन्होने प्रकृति के प्रति व्यक्तिगत जिम्मेदारी का एक सशक्त उदाहरण प्रस्तुत किया गया है। 1997 में मनेन्द्रगढ़ से काठमाण्डू (नेपाल) तक का उनका 1,100 किलोमीटर का अभियान समर्पण और उददेश्य का एक मील का पत्थर बना हुआ है। सम्मान पत्र में सतीश कुमार द्विवेदी को उनके निस्वार्थ और प्रेरक प्रयासों के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण, सामाजिक जागरूकता और राष्ट्रीय सेवा में उनके असाधारण योगदान के लिए सम्मानित किया गया।

विज्ञापन

जरूरी खबरें