Advertisment

14th June 2026

BREAKING NEWS

मोटरयान अधिनियम के तहत ₹5,000 का चालान, मॉडिफाइड सायलेंसर जप्त

बेहतर स्वास्थ्य और उच्च शिक्षा के लिए सीधी ट्रेन कनेक्टिविटी बेहद जरूरी- हफीज मेमन

आँख से दूर न हो दिल से उतर जाएगा.... वक़्त का क्या हैं गुजरता है, गुजर जाएगा....

स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल की मौजूदगी में डीएमएफ बैठक सम्पन्न, स्वास्थ्य, शिक्षा और पेयजल को मिली बड़ी सौगात

विकास पथ पर नगर पंचायत झगड़ाखंड, ₹20 लाख की लागत से नाली निर्माण कार्य शुरू

एस ई सी एल हसदेव क्षेत्र में : क्षय दिवस पर टीबी चैंपियन सम्मान कार्यक्रम आयोजित

Praveen Nishee Tue, Mar 24, 2026

मनेंद्रगढ़। एमसीबी। राष्ट्रीय क्षय रोग उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत विश्व टीबी दिवस के अवसर पर सीएचएम कॉन्फ्रेंस हॉल में टीबी चैंपियन सम्मान कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता एस ई सी एल हसदेव क्षेत्र के क्षेत्रीय महाप्रबंधक मनोज बिश्नोई ने की। यह आयोजन क्षेत्रीय चिकित्सा अधिकारी डॉ. संजय कुमार के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ।

इस अवसर पर टीबी से सफलतापूर्वक उपचार पूरा करने वाली श्रीमती यास्मीन बी (वार्ड आया, सीएचएम) को टीबी चैंपियन रोगी सम्मान पुरस्कार से सम्मानित किया गया। उन्हें प्रमाण पत्र एवं शॉल भेंट कर सम्मानित किया गया।

वहीं डॉ. सुमन पाल (उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी, सीएचएम) को टीबी निदान एवं उपचार में उत्कृष्ट योगदान के लिए टीबी योद्धा डॉक्टर पुरस्कार प्रदान किया गया। उन्हें स्मृति चिन्ह एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में डॉक्टरों, कर्मचारियों, नर्सिंग छात्रों एवं रोगियों सहित लगभग 80 लोगों की सहभागिता रही।

इसके साथ ही 18 से 23 मार्च तक "टीबी जागरूकता सप्ताह" भी मनाया गया, जिसके अंतर्गत केंद्रीय अस्पताल मनेंद्रगढ़ द्वारा रैली, स्वास्थ्य शिविर एवं पर्चा वितरण जैसे कार्यक्रम आयोजित किए गए।

विज्ञापन

जरूरी खबरें