Advertisment

13th June 2026

BREAKING NEWS

बेहतर स्वास्थ्य और उच्च शिक्षा के लिए सीधी ट्रेन कनेक्टिविटी बेहद जरूरी- हफीज मेमन

आँख से दूर न हो दिल से उतर जाएगा.... वक़्त का क्या हैं गुजरता है, गुजर जाएगा....

स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल की मौजूदगी में डीएमएफ बैठक सम्पन्न, स्वास्थ्य, शिक्षा और पेयजल को मिली बड़ी सौगात

विकास पथ पर नगर पंचायत झगड़ाखंड, ₹20 लाख की लागत से नाली निर्माण कार्य शुरू

राष्ट्रीयकृत बैंक के लिए फिर उठी आवाज, चेम्बर ऑफ कॉमर्स ने RBI गवर्नर को लिखा पत्र

विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस एवं विश्व हास्य दिवस पर : तेजस्विनी शाखा ने वरिष्ठ पत्रकार प्रवीण निशि को “कलम शिरोमणि सम्मान 2026” से किया सम्मानित

Praveen Nishee Sun, May 3, 2026

मनेन्द्रगढ़। एमसीबी। विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस एवं विश्व हास्य दिवस के अवसर पर सरस्वती शिशु मंदिर के योग प्रांगण में एक विशेष सम्मान समारोह एवं परिचर्चा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में हंसी, सकारात्मकता और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के महत्व पर विस्तार से चर्चा की गई।

कार्यक्रम के प्रथम चरण में विश्व हास्य दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित परिचर्चा में पतंजलि योग समिति के वरिष्ठ योग प्रशिक्षक सतीश उपाध्याय ने कहा कि “हंसी जैसी सरल और सुंदर आदत को अपने व्यवहार में शामिल करना चाहिए। सामाजिक समरसता और मधुर व्यवहार के लिए दिल में उल्लास और चेहरे पर मुस्कान आवश्यक है।”

वहीं मारवाड़ी युवा मंच की अध्यक्ष अनीता फरमानिया ने अपने विचार रखते हुए कहा कि “हंसी केवल एक भाव नहीं, बल्कि संवाद का एक सशक्त और सुंदर माध्यम है, जिससे मन का तनाव और कुंठा दूर होती है।”

कार्यक्रम के द्वितीय चरण में विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार प्रवीण निशि को उनके उत्कृष्ट पत्रकारिता योगदान के लिए “कलम शिरोमणि सम्मान 2026” से सम्मानित किया गया। यह सम्मान मारवाड़ी युवा मंच तेजस्विनी शाखा द्वारा अनीता फरमानिया के द्वारा दिया गया।

इस अवसर पर तेजस्विनी स्वयंसेवी संस्था की ओर से अनीता फरमानिया, संगीता शर्मा, रेखा गोयल, तोषी अग्रवाल, कमलेश गोयल, डिंपल बंसल, मोनिका गोयल, मीनू गोयल सहित अनेक सदस्य उपस्थित रहे। वहीं पतंजलि योग समिति की ओर से बलवीर कौर, पिंकी सलूजा, कविता मंगतानी, हर्षलता खियानी, कैलाश दुबे, अंचल कुमार पांडे, राकेश अग्रवाल, भैरव केसरवानी, आर. डी. दीवान, प्रद्युम्न ताम्रकार एवं विवेक कुमार तिवारी सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ योग प्रशिक्षक सतीश उपाध्याय ने किया, जबकि अंत में प्रवीण निशि ने आभार व्यक्त किया।

विज्ञापन

जरूरी खबरें