: जिले में तेजी से चल रहा तेंदुपत्ता संग्रहण का कार्य तेंदूपत्ता संग्रहण से शिवभजन को मिला अतिरिक्त आय का जरिया
Admin Tue, May 23, 2023

मनेन्द्रगढ़ ।एमसीबी 23 मई 2023/ कलेक्टर नरेंद्र कुमार दुग्गा के निर्देशन तथा डीएफ़ओ एलएन पटेल के मार्गदर्शन में शासन की महत्वाकांक्षी तेंदूपत्ता संग्रहण कार्य चल रहा है। प्राथमिक वनोपज समिति बेलबहरा के अन्तर्गत आने वाले फड़ पिपरिया में ग्राम डंगौरा निवासी शिवभजन तेंदूपत्ता बेचने के लिए आए थे। शिवभजन ने बताया कि राज्य शासन के द्वारा वनवासियों के लिए तेंदूपत्ता का दाम 2500 रुपया से बढ़ाकर 4000 रुपया कर दिया गया है। हम घर के कामों के साथ तेंदूपत्ता तोड़ाई का कार्य भी कर लेते हैं। इससे हमे अतिरिक्त आय प्राप्त हो जाती है। तेंदूपत्ता का दाम बढ़ाने के लिए हम मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल को धन्यवाद देते हैं।

विज्ञापन