Advertisment

25th June 2026

BREAKING NEWS

तेलनदी से ढोर्रा बांध जोड़ो अभियान चलाने की जरूरत है, हो सके तो क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों को सत्याग्रह आंदोलन करना चाहिए

जांच से खुल सकते हैं बड़े राज" "करोड़ों की स्वास्थ्य योजनाओं पर सवाल: दवा वितरण या दवा विनाश?"

नारी राग-रंग महोत्सव 2026 का भव्य शुभारंभ

प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह विफल- स्वप्निल सिन्हा

हर्षोल्लास के साथ मनाया गया शाला प्रवेश उत्सव

: स्कूली छात्रा का हत्या करने वाला आरोपी पुलिस के गिरफ्त में 

Admin Sat, Feb 1, 2025

मनेंद्रगढ़। एमसीबी। आरोपी विरेन्द्र कुमार उर्फ शनि आ. स्व. अजीत कुमार उम्र 24 वर्ष निवासी वार्ड क्रं. 03 रेलवे कालोनी, सेन्ट्रल स्कूल के पीछे मनेन्द्रगढ़ को Crime No. 13/2025 Section 103(1) BNS  के तहत पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है । खैरमाता मंदिर के पीछे मनेन्द्रगढ़ थाना सिटी कोतवाली मनेन्द्रगढ़ जिला एमसीबी (छ.ग.) का मर्ग इंटीमेशन किया  कि इसकी लडकी  विजय इग्लिश मिडियम स्कूल मनेन्द्रगढ़ में कक्षा 08 वी की छात्रा है दिनांक 31.01.2025 के 09.00 बजे सुबह सूचक अपने लड़की को विजय इग्लिश मिडियम स्कूल में छोडकर स्कूल में गार्ड का कार्य कर रहा था कि 12ः30 बजे स्कूल की छुट्टी होने के बाद  पैदल अपने घर के लिए निकली थी, करीबन 01ः00 बजे दिन सूचक अपने घर आया तो इसकी पत्नि बताई कि  अभी तक घर वापस नहीं आई है, आस-पास मोहल्ले में अपनी लड़की का पता किये परन्तु कुछ पता नहीं चला करीबन 04ः00 बजे शाम को इसको पता चला कि कोई अज्ञात व्यक्ति रेल्वे कालोनी के खण्डहर क्वाटर में ले जाकर लोहे की भारी वस्तु से प्रहार कर गर्दन के पास चोट पहुचाकर हत्या कर दिया। प्रकरण की गम्भीरता को देखते हुये तत्काल पुलिस महानिरीक्षक सरगुजा रेंज सरगुजा  अंकित गर्ग को स्कूली छात्रा की हत्या की घटना से अवगत कराया गया। पुलिस महानिरीक्षक  अंकित गर्ग द्वारा जल्द से जल्द प्रकरण के अज्ञात आरोपी का पतासाजी कर गिरफ्तार करने हेतु निर्देशित किया गया। पुलिस अधीक्षक चन्द्रमोहन सिंह के निर्देशन पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अशोक वाडेगांवकर के मार्गदर्शन में पुलिस अनुविभागीय अधिकारी ए.टोप्पो के नेतृत्व में टीम गठित कर प्रकरण की जांच प्रारम्भ की गई। उक्त टीम को अपने सूचना संकलन से हत्या करने वाले का सुराग मिल गया। हत्या का आरोपी घटना कारित कर फरार होकर चिरमिरी क्षेत्र में छिपा हुआ था जिसे उक्त टीम के द्वारा दबिश देकर घेराबंदी कर चंद घण्टों के अंदर ही हिरासत में लिया गया। आरोपी द्वारा जुर्म कराना स्वीकार किया है। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा जा रहा है। हत्या के आरोपी को पकड़ने वाली टीम का विवरणः- उप निरीक्षक सुनील तिवारी, सउनि राकेश शर्मा, सउनि अभिषेक पाण्डेय, किषन चौहान, प्र.आर. इस्ताक खान, रवि शर्मा, अशोक मलिक, पुष्कल सिन्हा, राकेश शर्मा, प्रिंस राय, आर. जितेन्द्र ठाकुर, राकेश तिवारी का सराहनीय योगदान रहा।

विज्ञापन

जरूरी खबरें