Advertisment

5th June 2026

BREAKING NEWS

सिल्वर बाइक में ‘हरा सोना’ भरकर चले थे तस्कर, अमलीपदर पुलिस ने रास्ते में ही बिगाड़ दिया पूरा खेल!

स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन, एसडीएम लिंगराज सिदार ने रक्तदान कर किया शुभारंभ..

विशाल स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन, एसडीएम लिंगराज सिदार ने रक्तदान कर किया शुभारंभ

विश्व पर्यावरण दिवस पर गोंडवाना मरीन फॉसिल्स में पौधा रोपण

बटालियन एवं पुलिस जवानों ने किया योगाभ्यास, स्वामी परमार्थ देव ने दिया अनुशासन और सकारात्मकता का संदेश

: कलेक्टर ने हाथ मिलाकर अनुज को बेहतर भविष्य की दी शुभकामनाएं

Admin Thu, Mar 16, 2023

कोरिया 16 मार्च 2023/कलेक्टर  विनय कुमार लंगेह ने आज जिला कलेक्ट्रेट में विकासखण्ड सोनहत के ग्राम चकडांड के 10 वर्षीय दिव्यांग बालक अनुज को व्हीलचेयर प्रदान की। व्हीलचेयर पाकर अनुज के साथ-साथ उनके परिजनों के चेहरे पर सुकूनभरी मुस्कान देखने को मिली। कलेक्टर श्री लंगेह ने अनुज से हाथ मिलाकर बेहतर भविष्य की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने अनुज की माता श्रीमती कुंती देवी से अनुज की शिक्षा पर चर्चा की और उन्होंने अधिकारियों को अनुज की पढ़ाई के संबंध में आवश्यक सहायता प्रदान करने के निर्देश दिए। अजुन के नाना  मारवाड़ी लाल प्रजापति ने बताया कि कम उम्र से ही अनुज को चलने में समस्या होती थी। इस समस्या के चलते बहुत सी परेशानी का सामना करना पड़ता था, पढ़ाई-लिखाई के लिए स्कूल जाना भी मुश्किल होता था। हमने समाज कल्याण विभाग की सहायक उपकरण प्रदाय योजना के अंतर्गत कल बुधवार को ही आवेदन किया था और अगले ही दिन आज अनुज को यहां क्लेक्टर द्वारा व्हीलचेयर प्रदान की गयी। इसके लिए हम कलेक्टर एवं जिला प्रशासन का बहुत-बहुत धन्यवाद करते हैं।

विज्ञापन

जरूरी खबरें