Advertisment

27th June 2026

BREAKING NEWS

सियासत हो या फिर शतरंज, दोनों का नियम ये है.... बली प्यादों की चढ़ती है, वजीरों को बचाने में....

तेलनदी से ढोर्रा बांध जोड़ो अभियान चलाने की जरूरत है, हो सके तो क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों को सत्याग्रह आंदोलन करना चाहिए

जांच से खुल सकते हैं बड़े राज" "करोड़ों की स्वास्थ्य योजनाओं पर सवाल: दवा वितरण या दवा विनाश?"

नारी राग-रंग महोत्सव 2026 का भव्य शुभारंभ

प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह विफल- स्वप्निल सिन्हा

: दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनाया गया देश का 76वां गणतंत्र दिवस

Admin Mon, Jan 27, 2025

मनेंद्रगढ़। एमसीबी। कार्यक्रम का प्रारंभ मां सरस्वती एवं भारत माता की समक्ष दीप प्रज्वलन और माल्यार्पण से किया गया तत्पश्चात् कार्यक्रम में शहर के गणमान्य व्यक्ति एवम् संस्था के निदेशक पूर्व न्यायमूर्ति व्यंकटेश सिंह, निदेशिका श्रीमति पूनम सिंह तथा प्राचार्य डॉ बसंत कुमार तिवारी द्वारा राष्ट्रध्वज फहराया गया एवं तत्पश्चात विद्यालय परिवार द्वारा राष्ट्रगान गाया गया। इस भव्य उद्घाटन समारोह के बाद कक्षा आठवीं के छात्र आद्विक आचार्य एवम् छात्रा शैली जायसवाल ने कार्यक्रम का संचालन करते हुए कक्षा छठवीं से लेकर बारहवीं तक के छात्र छात्राओं को मार्च पास्ट हेतु आमंत्रित किया , शानदार मार्च पास्ट में विद्यार्थियों ने राष्ट्रीय ध्वज एवम् मुख्य अतिथि को सलामी दी, मार्च पास्ट के पश्चात् संस्था के निदेशक श्री व्यंकटेश सिंह द्वारा विद्यालय को संबोधित किया गया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि हमारा संविधान मात्र दस्तावेज नहीं है, यह हमारे लोकतंत्र की आत्मा है। यह न्याय,स्वतंत्रता, समानता और बंधुत्व के सिद्धांतों को स्थापित करता है और हमें एक ऐसे समाज का निर्माण करने के लिए प्रेरित करता है जो सभी नागरिकों के अधिकारों और गरिमा का सम्मान करता हो। आज हम अपने महान राष्ट्र का 76वां गणतंत्र दिवस मना रहे हैं, यह वह दिन है जब हम उन महान नेताओं के सपने और बलिदानों को नमन करते हैं। जिन्होंने भारत को एक संप्रभुत्व लोकतांत्रिक गणराज्य बनाने के लिए अथक प्रयास किया। इस पावन गणतंत्र दिवस के अवसर पर हम संकल्प लेते हैं कि हम देश के प्रति अपने कर्तव्य का पूरी निष्ठा के साथ पालन करेंगे देश की अखंडता और एकता बनाए रखने की दिशा में काम करेंगे और अपने साथ दूसरों के अधिकारों का ध्यान एवं सम्मान रखेंगे। मुख्य अतिथि के संभाषण के पश्चात कक्षा छठवीं के छात्र-छात्राओं ने गीत ' सारे जहां से अच्छा' गाकर माहौल को देश भक्तिमय बना दिया तत्पश्चात संस्था के प्राचार्य डॉ बसंत कुमार तिवारी को मंच पर आमंत्रित किया गया। डॉक्टर तिवारी ने गणतंत्र दिवस के अवसर पर अपने संदेश में कहा कि भारतीय इतिहास के सबसे महत्वपूर्ण दिनों में से एक 26 जनवरी सन 1950 का दिन है जिस दिन हमारा संविधान लागू हुआ था इसी ने हमें एक समाजवादी, संप्रभुत्व, धर्मनिरपेक्ष और लोकतांत्रिक गणराज्य दिया। हमारा संविधान सभी के लिए समानता न्याय और स्वतंत्रता को भी सुनिश्चित करता है। इस वर्ष के गणतंत्र दिवस परेड की थीम स्वर्णिम भारत विरासत और विकास रखी गई है। हमारा संविधान विश्व का सबसे बड़ा लिखित दस्तावेज है। जो हमारे देश को एकजुट रखने के लिए मार्गदर्शन प्रदान करता है इस अवसर पर हमें उन सभी नेताओं को भी नमन करना चाहिए जिन्होंने ऐसे संविधान को रचा इतिहास उनके इस अवदान को कृतज्ञता पूर्वक सदैव याद रखेगा। प्रिय विद्यार्थियों आप हमारे देश का भविष्य है और भारत के उज्जवल भाग्य विधाता है आप नवाचार, प्रगति और आशा के ध्वजवाहक हैं। आशा है कि आप जीवन में जब भी अपने सपनों की तरफ कदम बढ़ाए तो हमेशा ईमानदारी कर्तव्यनिष्ठा और सम्मान के मूल्यों को बनाए रखें। कार्यक्रम के अगले क्रम में कक्षा पहली एकलव्य के छात्र छात्राओं ने गीत ' देश मेरे पर' आकर्षक नृत्य प्रस्तुत किया उसके पश्चात विद्यालय की गणित की शिक्षिका सुश्री निवेदिता घोषाल ने विद्यार्थियों को गणतंत्र दिवस के महत्व के बारे में अवगत कराया इसके बाद विद्यालय के एडिशन सदन द्वारा गीत ' सुन सुन सुन मेरे नन्हे' प्रस्तुत किया गया,इस सुमधुर प्रस्तुति के पश्चात कक्षा पहली प्रहलाद के छात्र छात्राओं ने नृत्य 'ए मेरे वतन पर' प्रस्तुति दी, शानदार नृत्य के पश्चात कक्षा सातवीं एवं नवमी के विद्यार्थियों द्वारा गीत 'छोड़ो कल की बातें' पर मनमोहक प्रस्तुति दी गई तत्पश्चात कक्षा तीसरी, चौथी एवं पांचवी की छात्र- छात्राओं द्वारा नृत्य प्रस्तुत किया जिसका शीर्षक 'माई तेरी चुनरिया लहराई' रहा इस आकर्षक नृत्य के पश्चात् गणित के वरिष्ठ शिक्षक श्री अमित कुमार तिवारी ने अपनी कविता वाचन से दर्शकों को अभिभूत कर दिया। तत्पश्चात अंत में संस्था के निदेशिका श्रीमती पूनम सिंह ने विद्यालय परिवार को अपना संदेश प्रेषित करते हुए कहा कि हमारा संविधान न केवल हमारी स्वतंत्रता का संरक्षक है बल्कि वह समानता, स्वतंत्रता त्याग और भाईचारा का संदेश देता है जिसके कारण आज हम एक समृद्ध और मजबूत लोकतंत्र का हिस्सा है, गणतंत्र दिवस न केवल एक उत्सव है बल्कि एक अवसर है यह सोचने का कि हमने अपने देश और समाज के लिए क्या योगदान दिया है, यह दिन हमें अपने कर्तव्य और जिम्मेदारियों की याद दिलाता है। इस गणतंत्र दिवस पर हम संकल्प लेते हैं कि हम अपने संविधान का पालन करेंगे और भारत को बेहतर राष्ट्र बनाने में अपनी भूमिका निभाएंगे। कार्यक्रम के पश्चात धन्यवाद ज्ञापन शिक्षिका सुश्री तेजस्विनी शर्मा द्वारा दिया गया एवं राष्ट्रगीत के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ

विज्ञापन

जरूरी खबरें