Advertisment

27th June 2026

BREAKING NEWS

सियासत हो या फिर शतरंज, दोनों का नियम ये है.... बली प्यादों की चढ़ती है, वजीरों को बचाने में....

तेलनदी से ढोर्रा बांध जोड़ो अभियान चलाने की जरूरत है, हो सके तो क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों को सत्याग्रह आंदोलन करना चाहिए

जांच से खुल सकते हैं बड़े राज" "करोड़ों की स्वास्थ्य योजनाओं पर सवाल: दवा वितरण या दवा विनाश?"

नारी राग-रंग महोत्सव 2026 का भव्य शुभारंभ

प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह विफल- स्वप्निल सिन्हा

: प्रधान पाठक काउंसलिंग विवाद को ज़िला शिक्षा अधिकारी ने किया शिरे से खारिज,नियमों को ताक में रखकर किया गया प्रधानपाठकों का पदस्थापना

Admin Sun, Nov 10, 2024

देवभोग। गरियाबंद । जिले में प्रधानपाठक पदस्थापना काउंसलिंग विवादों को एक सिरे से ख़ारिज करते हुए जिला शिक्षा अधिकारी ने कहां कि 36 रिक्त पद के बदले 6 पद दिखाना ऐसा कुछ नहीं हुआ है पुरी काउंसिलिंग प्रक्रिया लोक शिक्षण संचनालय के मार्गदर्शि निर्देश के कंडिका 01के तहत पदांकन शिक्षक विहिन एवं एकल शिक्षकिय विद्यालयों में प्राथमिकता के आधार पर और कंडिका 2 के तहत् सहायक शिक्षक से प्रधान पाठक प्राथमिक शाला में प्रधान पाठक पदांकन हेतु अगर विकास खण्ड में पद रिक्त हो तो उसी विकास खण्ड में और यदि विकास खण्ड में पद रिक्त नहीं होने के चलते जिले के समीपस्थ विकास खण्ड में उसकी न्युक्ति के नियमावली है। जिसके आदेश के तहत् सभी शिक्षकों को संबंधित विकासखण्ड के शिक्षक विहिन और एकल शिक्षकिय शालाओं में ही पदस्थ किए जाने हेतु काउंसलिंग आयोजित कि गई थी। काउंसलिंग में मैनपुर विकास खण्ड के शिक्षकों ने किसी तरह कि कोई आपत्ति नहीं कि लेकिन इसके विपरित देवभोग विकास खण्ड में पदस्थ सहायक शिक्षक एल बी ने अपने गृह विकास खण्ड में पदस्थ हेतु मांग किया गया था नियम विरूद्ध नहीं होने के चलते उन्हे अपने गृह विकास खण्ड में पदस्थ नहीं किया गया था। बता दें परिभ्रमण में रखे सहायक शिक्षक एल बी को प्रधान पाठक में पदोन्नति किया गया विकास खण्ड स्रोत केन्द्र समन्वयक गरियाबंद में काउंसलिंग आयोजित कि गई थी जिसमें कुल 24 शिक्षकों का ओपन काउंसलिंग किया गया था। मैनपुर विकास खण्ड अंतर्गत 20 शिक्षकों के पदोन्नति हेतु कुल 26 शालाओं को काउंसलिंग हेतु प्रदर्शित किया गया था जिसमें 18 शिक्षकों ने ओपन काउंसलिंग हेतु सहमति जताई थीऔर 02 शिक्षक असहमति जताई थे इसी प्रकार गरियाबंद विकास खण्ड में 03 शिक्षकों के काउंसलिंग हेतु 6 शालाओं को प्रदर्शित किया गया था जिसमें दो शिक्षक ने सहमति जताई थी और एक शिक्षक के द्वारा शाला चयन में असहमति जताई थी। देवभोग विकास खण्ड के एक शिक्षक का पदोन्नति हेतु दी शालाओं का चयन किया गया था जिसमें पदस्थापना चयन में शिक्षक द्वारा असहमति जताई गई थी। पुरी काउंसलिंग प्रक्रिया में मुख्य कार्यपालन अधिकारी , जिला पंचायत गरियाबंद के प्रतिनिधि , जिला शिक्षा अधिकारी , सहायक संचालक, सहा. सांख्यिकी अधिकारी, विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी , कनिष्ठ लेखा परिक्षक के साथ साथ स्थापना शाखा के अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहें।

विज्ञापन

जरूरी खबरें