Advertisment

20th June 2026

BREAKING NEWS

कुछ देर की ख़ामोशी है,फिर शोर आएगा.... तुम्हारा सिर्फ वक़्त आया है, हमारा दौर आएगा....

कलेक्टर हुईं सख्त निर्देश, सुपरवाइजरों को दिया अल्टीमेटम - घर-घर जाकर करें ई-केवाईसी और हितग्राहियों का सत्यापन

जिला शिक्षा अधिकारी से प्रदेश शिक्षक कल्याण संघ की सौजन्य भेंट, शिक्षा की गुणवत्ता पर हुई चर्चा

मनेन्द्रगढ़ के मधुर अग्रवाल ने सीए परीक्षा उत्तीर्ण कर बढ़ाया नगर का गौरव

98 से गणना कर पुरानी पेंशन लागू करने की मांग, प्रदेशभर में शिक्षकों ने सौंपा ज्ञापन

: जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर मतदान दलों से कुशल क्षेम पूछा

Admin Thu, Nov 16, 2023

मनेन्द्रगढ़।एमसीबी। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी जिला एमसीबी नरेंद्र कुमार दुग्गा द्वारा जिले के मनेंद्रगढ़, नई लेदरी, झगराखण्ड और खोंगापानी नगरीय निकाय क्षेत्र में स्थित आदर्श, संगवारी, युवा और दिव्यांग मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर मतदान दलों के कुशल क्षेम की जानकारी ली गई तथा उनके भोजन एवं रात्रि विश्राम हेतु उचित व्यवस्था करने संबंधित मुख्य नगर पालिका अधिकारी को निर्देशित किया गया। निर्वाचन आयोग के दिशानिर्देश पर जिले में 30 संगवारी, 10 आदर्श, 2 युवा और 2 दिव्यांग मतदान केंद्र बनाये गए है। जहां मतदान दलों और मतदाताओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए उत्कृष्ट व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने हेतु कलेक्टर नरेंद्र कुमार दुग्गा के द्वारा उक्त मतदान केंद्रों के सतत निरीक्षण कर आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करने हेतु परियोजना अधिकारी डीआरडीए नितेश कुमार उपाध्याय और प्राचार्य शासकीय विवेकानंद स्नातकोत्तर महाविद्यालय मनेद्रगढ़ डॉक्टर डॉ. सरोज बाला श्याग बिश्नोई को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया था,उक्त मतदान दलों की आवश्यक व्यवस्था सम्बंधित जनपद के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों और नगरीय निकायों के मुख्य नगरपालिका अधिकारियों के सहयोग और सतत निगरानी में मतदान केदो की व्यवस्था पूर्ण किया । आज निरीक्षण के दौरान उक्त मतदान केंद्रों में उचित व्यवस्थाओं का जायजा लेने के बाद कलेक्टर नरेंद्र कुमार दुग्गा द्वारा प्रसंशा की गई और मतदान दलों को कल शांतिपूर्ण और सफलतापूर्वक मतदान कार्य पूर्ण करवाने हेतु अग्रिम शुभकामनाएं दी । सभी मतदाताओं से अपील की सेल्फी जरूर ले और मतदान के लिए दूसरों को प्रेरित करें

विज्ञापन

जरूरी खबरें