Advertisment

20th June 2026

BREAKING NEWS

कुछ देर की ख़ामोशी है,फिर शोर आएगा.... तुम्हारा सिर्फ वक़्त आया है, हमारा दौर आएगा....

कलेक्टर हुईं सख्त निर्देश, सुपरवाइजरों को दिया अल्टीमेटम - घर-घर जाकर करें ई-केवाईसी और हितग्राहियों का सत्यापन

जिला शिक्षा अधिकारी से प्रदेश शिक्षक कल्याण संघ की सौजन्य भेंट, शिक्षा की गुणवत्ता पर हुई चर्चा

मनेन्द्रगढ़ के मधुर अग्रवाल ने सीए परीक्षा उत्तीर्ण कर बढ़ाया नगर का गौरव

98 से गणना कर पुरानी पेंशन लागू करने की मांग, प्रदेशभर में शिक्षकों ने सौंपा ज्ञापन

: केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की चुनावी आमसभा सोनहत में होगी आयोजित

Admin Fri, Nov 10, 2023

भाजपा प्रत्याशी केंद्रीय मंत्री रेणुका सिंह के लिए चुनावी आमसभा में आ रहे हैं केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह

कोरिया सोनहत - अवगत करा दें की छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव 2023 अंतर्गत दो चरणों में मतदान होना था। जिसके मद्देनजर 7 नवंबर को पहले चरण का मतदान बस्तर और दुर्ग संभाग के 20 विधानसभा सीटों पर संपन्न कराया जा चुका है। जिसके बाद अब दूसरे चरण के चुनाव की तैयारियां जोरों पर है। जिस बावत भारतीय जनता पार्टी कोरिया और एम सी बी जिले के प्रत्याशियों के लिए भाजपा के स्टार प्रचारक भाजपा और मोदी सरकार के केंद्रीय रक्षा मंत्री व भाजपा के कद्दावर नेता राजनाथ सिंह की चुनावी आमसभा का आयोजन किया जाना है। आमसभा कोरिया जिला अंतर्गत व भरतपुर सोनहत विधानसभा क्षेत्र के सोनहत विकासखंड मुख्यालय के सलगवा कला स्कूल मैदान में दिनांक 11 नवंबर को सुबह 11 बजे से शुरू होगी । आपको बता दें की उक्त आमसभा कोरिया भाजपा जिला अध्यक्ष कृष्ण बिहारी जायसवाल व एम सी बी भाजपा जिला अध्यक्ष अनिल केशरवानी के संयुक्त नेतृत्व में और केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के मुख्य आतिथ्य में संपन्न होगी। यह चुनावी आमसभा विशेष रूप से भरतपुर सोनहत विधानसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी केंद्रीय मंत्री रेणुका सिंह के लिए बतौर चुनावी आमसभा होगी। जिस आमसभा के माध्यम से भरतपुर सोनहत विधानसभा क्षेत्र के मतदाताओं और कोरिया तथा एम सी बी जिले के भाजपा कार्यकर्ताओं को केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह द्वारा संबोधित किया जायेगा। ताकि प्रधानमंत्री मोदी की गारंटी 2023 घोषणा पत्र और भाजपा का "सबका साथ सबका विकास" को फलीभूत करने वाली केंद्र सरकार की योजनाओं का अनुसरण दोनो जिले व विधानसभा के मतदाताओं को कराया जा सके। साथ ही छत्तीसगढ़ की भ्रष्टाचारी भूपेश सरकार की नाकामी और कुशासन को जन जन तक पहुंचाया जा सके। केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह द्वारा अपने संबोधन से भाजपा कार्यकर्ताओं और मतदाताओं को चुनावी रणनीति और तैयारियों पर रिचार्ज करने का भी कार्य किया जाएगा। 11 नवंबर को आयोजित चुनावी आमसभा में कोरिया भाजपा जिला अध्यक्ष कृष्ण बिहारी जायसवाल, एम सी बी भाजपा जिला अध्यक्ष अनिल केशरवानी,एम सी बी जिले के प्रभारी सांसद सुनील सिंह,भरतपुर सोनहत विधानसभा क्षेत्र की भाजपा प्रत्याशी रेणुका सिंह,बैकुंठपुर विधानसभा प्रत्याशी व पूर्व मंत्री भईया लाल राजवाड़े,पूर्व विधायक व संसदीय सचिव चंपा देवी पावले,भरतपुर सोनहत विधानसभा प्रभारी एडवर्ड सोरेन,सहित कोरिया और एम सी बी जिले के भाजपा कार्यकर्ता,पदाधिकारी उपस्थित रहेंगे।

विज्ञापन

जरूरी खबरें