Advertisment

20th June 2026

BREAKING NEWS

कुछ देर की ख़ामोशी है,फिर शोर आएगा.... तुम्हारा सिर्फ वक़्त आया है, हमारा दौर आएगा....

कलेक्टर हुईं सख्त निर्देश, सुपरवाइजरों को दिया अल्टीमेटम - घर-घर जाकर करें ई-केवाईसी और हितग्राहियों का सत्यापन

जिला शिक्षा अधिकारी से प्रदेश शिक्षक कल्याण संघ की सौजन्य भेंट, शिक्षा की गुणवत्ता पर हुई चर्चा

मनेन्द्रगढ़ के मधुर अग्रवाल ने सीए परीक्षा उत्तीर्ण कर बढ़ाया नगर का गौरव

98 से गणना कर पुरानी पेंशन लागू करने की मांग, प्रदेशभर में शिक्षकों ने सौंपा ज्ञापन

बचपन प्ले स्कूल में मनाया गया : नवरात्रि एवं दशहरा का त्यौहार उत्साहपूर्वक मनाया गया

Praveen Nishee Sat, Sep 27, 2025

मनेंद्रगढ़। एमसीबी। बचपन प्ले स्कूल में नवरात्रि एवं दशहरे का त्यौहार मनाया गया। विद्यालय में विधि विधान से मां दुर्गा की पूजा अर्चना की गई एवं डांडिया का आयोजन किया गया। विद्यालय में सभी छात्र-छात्राएं रंग-बिरंगे पोशाक पहन कर आए एवं गरबा नृत्य के आयोजन में शामिल हुए। इसके साथ ही विद्यालय में दशहरा उत्सव भी मनाया गया। दशहरा के उपलक्ष में रावण दहन का कार्यक्रम एक नाट्य के माध्यम से संपन्न किया गया। एवं छात्र-छात्राओं को संदेश दिया गया कि दशहरा असत्य पर सत्य के विजय का त्यौहार है। इस दिन भगवान राम ने रावण का वध कर माता सीता को रावण रावण के बंधन से मुक्त कराया था। संस्था की डायरेक्टर श्रीमती ज्योति ताम्रकार ने छात्र-छात्राओं को बताया कि भगवान राम एवं रावण के बीच भीषण युद्ध हुआ। अंत में भगवान राम ने रावण का वध कर लंका पर विजय प्राप्त की। इसीलिए इस दिन हम सभी दशहरा का त्यौहार मनाते हैं। संस्था की काउंसलर श्रीमती सोनाली दास ने छात्र-छात्राओं को बताया कि हमें हमेशा सत्य एवं ईमानदारी के मार्ग पर चलना चाहिए। हमेशा विजय सत्य की ही होती है। कार्यक्रम के उपरांत सभी छात्र-छात्राओं एवं शिक्षिकाओं को मिष्ठान एवं प्रसाद का वितरण किया गया। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय की शिक्षाओं ने गरबा नृत्य प्रस्तुत किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय की शिक्षाओं रेखा दोहरे, प्रियंका सिंह, रश्मि प्रसाद, राशि गुप्ता, आरिका खान, साधना सिंह, शिल्पी सिन्हा, वैष्णवी जायसवाल, पूजा सोंधिया, सबा परवीन, नंदिनी साहू, सुनीता राम, अंकिता तिवारी, बी साई प्रीति ,शालिनी वर्मा ,फरहीन बानो ,रुचि सेन ,महक सोनी, राधा पांडे एवं राकेश पटवा आदि का सराहनीय योगदान रहा।

विज्ञापन

जरूरी खबरें