Advertisment

20th June 2026

BREAKING NEWS

कुछ देर की ख़ामोशी है,फिर शोर आएगा.... तुम्हारा सिर्फ वक़्त आया है, हमारा दौर आएगा....

कलेक्टर हुईं सख्त निर्देश, सुपरवाइजरों को दिया अल्टीमेटम - घर-घर जाकर करें ई-केवाईसी और हितग्राहियों का सत्यापन

जिला शिक्षा अधिकारी से प्रदेश शिक्षक कल्याण संघ की सौजन्य भेंट, शिक्षा की गुणवत्ता पर हुई चर्चा

मनेन्द्रगढ़ के मधुर अग्रवाल ने सीए परीक्षा उत्तीर्ण कर बढ़ाया नगर का गौरव

98 से गणना कर पुरानी पेंशन लागू करने की मांग, प्रदेशभर में शिक्षकों ने सौंपा ज्ञापन

पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर : पंडित दीनदयाल जी का जीवन देश और समाज की सेवा को समर्पित रहा-श्याम बिहारी जायसवाल

Praveen Nishee Thu, Sep 25, 2025

मनेंद्रगढ़ । एमसीबी । जिले के चिरमिरी क्षेत्र के पोड़ी में आज नवरात्रि के पावन पर्व के साथ ही पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती भी पूरे श्रद्धा भाव से मनाई गई। प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री और क्षेत्र के विधायक श्याम बिहारी जायसवाल ने पोड़ी चौक स्थित प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। मंत्री जायसवाल ने इस अवसर पर कहा कि पंडित दीनदयाल जी का जीवन देश और समाज की सेवा को समर्पित रहा। पोड़ी चौक में पंडित दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा के पास स्वास्थ्य मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल ने माल्यार्पण कर उनकी जयंती मनाई।

आज नवरात्रि का तीसरा दिन होने के साथ ही यह दिन और भी खास बन गया। पंडित दीनदयाल उपाध्याय भारतीय राजनीति के ऐसे व्यक्तित्व रहे जिन्होंने एकात्म मानववाद का दर्शन प्रस्तुत किया। उनका कहना था कि विकास का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुँचना चाहिए। इसी विचारधारा को ध्यान में रखते हुए केंद्र और राज्य सरकार गरीब कल्याण योजनाओं पर लगातार काम कर रही है। पंडित दीनदयाल ने अपना जीवन समाज को समर्पित किया, सरकार उनकी विचारधारा से प्रेरित होकर गरीब कल्याण योजनाएँ चला रही है और हम सबने स्वच्छता की शपथ भी ली वही मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल ने इस मौके पर स्वच्छता को लेकर शपथ भी दिलाई। कार्यकर्ताओं और आमजन ने मिलकर यह संकल्प लिया कि अपने घर, मोहल्ले और शहर को साफ-सुथरा रखने में सभी की भागीदारी होगी। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और स्थानीय लोग मौजूद रहे। माहौल पूरी तरह श्रद्धा और उत्साह से भरा रहा।

विज्ञापन

जरूरी खबरें