Advertisment

20th June 2026

BREAKING NEWS

कुछ देर की ख़ामोशी है,फिर शोर आएगा.... तुम्हारा सिर्फ वक़्त आया है, हमारा दौर आएगा....

कलेक्टर हुईं सख्त निर्देश, सुपरवाइजरों को दिया अल्टीमेटम - घर-घर जाकर करें ई-केवाईसी और हितग्राहियों का सत्यापन

जिला शिक्षा अधिकारी से प्रदेश शिक्षक कल्याण संघ की सौजन्य भेंट, शिक्षा की गुणवत्ता पर हुई चर्चा

मनेन्द्रगढ़ के मधुर अग्रवाल ने सीए परीक्षा उत्तीर्ण कर बढ़ाया नगर का गौरव

98 से गणना कर पुरानी पेंशन लागू करने की मांग, प्रदेशभर में शिक्षकों ने सौंपा ज्ञापन

बिहान योजना की समीक्षा बैठक सम्पन्न : मुख्य उद्देश्य बैंकर्स एवं फील्ड स्टाफ को बिहान योजना से जुड़े वित्तीय पहलुओं की गहन जानकारी उपलब्ध कराना

Praveen Nishee Thu, Sep 25, 2025

मनेंद्रगढ़। एमसीबी। मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले के जिला पंचायत सभागार में बिहान योजना अंतर्गत जिला स्तरीय समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्रीमति अंकिता सोम ने की।

राज्य स्तर से आए श्री दीपेश धाबलिया ने बैठक में विस्तृत समीक्षा प्रस्तुत की। इस अवसर पर जिले के अग्रणी बैंक प्रबंधक, सभी विकासखण्डों के बैंक शाखा प्रबंधक, एडीओ, पीआरपी सहित 55 प्रतिभागियों ने सक्रिय रूप से भाग लिया।

बैठक के दौरान बिहान योजना की अवधारणा, समूह क्रेडिट लिंकेज, लोन टिकट साइज, एंटरप्राइज फाइनेंस, बीसी सखी मॉडल, बीमा योजनाएँ एवं एनपीए निराकरण जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर गहन चर्चा की गई।

सीईओ जिला पंचायत एवं राज्य स्तरीय प्रतिनिधि ने सभी बिहान स्टाफ एवं बैंक प्रबंधकों को समयबद्ध तरीके से लक्ष्य प्राप्त कर उपलब्धियों को सुनिश्चित करने हेतु आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान किया।

समीक्षा बैठक का मुख्य उद्देश्य बैंकर्स एवं फील्ड स्टाफ को बिहान योजना से जुड़े वित्तीय पहलुओं की गहन जानकारी उपलब्ध कराना था, ताकि वे अपने कार्यक्षेत्र में और अधिक प्रभावी एवं परिणामदायी ढंग से कार्य कर सकें।

विज्ञापन

जरूरी खबरें