Advertisment

21st June 2026

BREAKING NEWS

कुछ देर की ख़ामोशी है,फिर शोर आएगा.... तुम्हारा सिर्फ वक़्त आया है, हमारा दौर आएगा....

कलेक्टर हुईं सख्त निर्देश, सुपरवाइजरों को दिया अल्टीमेटम - घर-घर जाकर करें ई-केवाईसी और हितग्राहियों का सत्यापन

जिला शिक्षा अधिकारी से प्रदेश शिक्षक कल्याण संघ की सौजन्य भेंट, शिक्षा की गुणवत्ता पर हुई चर्चा

मनेन्द्रगढ़ के मधुर अग्रवाल ने सीए परीक्षा उत्तीर्ण कर बढ़ाया नगर का गौरव

98 से गणना कर पुरानी पेंशन लागू करने की मांग, प्रदेशभर में शिक्षकों ने सौंपा ज्ञापन

: भारत सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के पात्र है उन तक शासन की योजनाओं का लाभ पहुंचाना ही इस ‘विकसित भारत संकल्प यात्रा‘ का मुख्य  उद्देश्य है- श्री लंगेह

Admin Mon, Dec 11, 2023

कोरिया । भारत सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को हर ग्रामीण और शहरी इलाकों में पहुंचाने और ज्यादा से ज्यादा लोगों तक इन योजनाओं का लाभ पहुंचाने हेतु भारत सरकार द्वारा ‘विकसित भारत संकल्प यात्रा‘ की शुरुआत की गई है। इसी संबंध में कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में कलेक्टर  विनय कुमार लंगेह ने बैठक लेकर उन्होंने बताया कि ऐसे लोग जो भारत सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के पात्र है उन तक शासन की योजनाओं का लाभ पहुंचाना ही इस ‘विकसित भारत संकल्प यात्रा‘ का मुख्य  उद्देश्य है। इस अभियान में प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, किसान क्रेडिट कार्ड, आयुष्मान भारत, प्रधानमंत्री किसान न्याय योजना, जल जीवन मिशन जैसी भारत सरकार की फ्लैगशिप योजनाओं से वंचित लोगों को लाभान्वित किया जाएगा। कलेक्टर श्री लंगेह ने बैठक में अधिकारियों को इस अभियान में बढ़ चढकर अपनी भूमिका निभाने को कहा। उन्होंने सभी अधिकारियांे से अपने विभागीय बैठक लेकर मैदानी स्तर के अधिकारी/कर्मचारियों को अभियान के सफल आयोजन के लिए सभी आवष्यक तैयारी करने हेतु निर्देषित करने को कहा। उन्होंने बताया कि जिले के हर ग्राम पंचायत में आईईसी वैन में लगे एलईडी और विभिन्न कार्यक्रम के माध्यम से लोगों को भारत सरकार की योजनाओं से अवगत कराया जायेगा, ज्ञात हो कि कोरिया जिले को 4 आईईसी वैन दी गई है। यह वैन प्रतिदिन 2 विभिन्न ग्राम पंचायतों का कवरेज करेगी। जिले में विकसित भारत संकल्प यात्रा के बेहतर क्रियान्वयन हेतु विभिन्न समितियों का गठन किया गया है जिसमें मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत डॉ. आशुतोष चतुर्वेदी को नोडल अधिकारी बनाया गया है। बैठक में अपर कलेक्टर  नीलम टोप्पो, एसडीएम श्रीमती अंकिता सोम सहित जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहें।

विज्ञापन

जरूरी खबरें