Advertisment

26th June 2026

BREAKING NEWS

तेलनदी से ढोर्रा बांध जोड़ो अभियान चलाने की जरूरत है, हो सके तो क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों को सत्याग्रह आंदोलन करना चाहिए

जांच से खुल सकते हैं बड़े राज" "करोड़ों की स्वास्थ्य योजनाओं पर सवाल: दवा वितरण या दवा विनाश?"

नारी राग-रंग महोत्सव 2026 का भव्य शुभारंभ

प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह विफल- स्वप्निल सिन्हा

हर्षोल्लास के साथ मनाया गया शाला प्रवेश उत्सव

: श्री संकट मोचन हनुमान मंदिर में हुआ पार्थिव शिव पूजन,काफी संख्या में महिलाओ ने की भगवान शिव की आराधना, सावन में महीने भर होती है विशेष पूजा अर्चना

Admin Sun, Jul 28, 2024

मनेन्द्रगढ़।एमसीबी। सावन के महीने में पार्थिव शिव पूजन का विशेष महत्व है. यही वजह है कि शिव भक्त इन दिनों घर-घर भगवान शिव की पार्थिव मूर्ती बनवाकर पूजन अर्चन कर रहे हैं. तो वहीं शहर के वार्ड क्रमांक 12 स्थित संकट मोचन मंदिर में भी रविवार को भगवान शिव का पार्थिव पूजन किया गया. इस अवसर पर काफी संख्या में श्रद्धालु जन मंदिर परिसर में जमा रहे.वार्ड क्र.12 में सी एम ओ बंगला के सामने शहर का प्राचीन श्री संकट मोचन हनुमान मंदिर स्थित है. यहाँ मंदिर परिसर में ही विशालकाय पीपल का वृक्ष है जिसके नीचे भगवान शिव की मूर्ति विराजित है. यहाँ सावन के महीने में नियमित रूप से भगवान शिव की पूजा आराधना होती है.मंदिर से जुडी श्रीमती लक्ष्मी जायसवाल ने बताया कि रविवार को विश्व कल्याण की मंगल कामना को लेकर सामूहिक पूजन किया गया.भगवान शिव के पूजन के लिए शिवालयों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड पड़ी.भक्तों ने भोलेबाबा की विशेष- पूजा अर्चना की। कई लोगों ने सपरिवार पार्थिव शिवलिंग भी बनाए. शिवजी का अभिषेक करने श्रद्धालु अल सुबह से ही मंदिर पहुंचने लगे थे। यह क्रम देर शाम तक अनवरत चलता रहा। भक्तों ने भोलेनाथ को बेलपत्र, धतूरा, अकौआ के फूल आदि अर्पित किए। दुग्धाभिषेक भी किया। श्री संकट मोचन हनुमान मंदिर, स्थित शंकरजी के दर्शनों को बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। देव मंदिर में पूजन-अर्चन और दर्शनों के लिए सुबह से ही भक्तों का तांता लगा रहा. यहां पर श्रद्धालुओं ने शिवजी का अभिषेक कर विशेष पूजा अर्चना की। यहां चल रहे कीर्तन में भी श्रद्धालु शामिल हुए। मंदिर में शिवजी की विशेष श्रृंगार झांकी लगाई गई। सुबह अभिषेक एवं शाम को भव्य आरती हुई। शाम के समय विशेष श्रृंगार कर आरती एवं प्रसादी वितरण का आयोजन हुआ।

विज्ञापन

जरूरी खबरें