Advertisment

20th June 2026

BREAKING NEWS

कुछ देर की ख़ामोशी है,फिर शोर आएगा.... तुम्हारा सिर्फ वक़्त आया है, हमारा दौर आएगा....

कलेक्टर हुईं सख्त निर्देश, सुपरवाइजरों को दिया अल्टीमेटम - घर-घर जाकर करें ई-केवाईसी और हितग्राहियों का सत्यापन

जिला शिक्षा अधिकारी से प्रदेश शिक्षक कल्याण संघ की सौजन्य भेंट, शिक्षा की गुणवत्ता पर हुई चर्चा

मनेन्द्रगढ़ के मधुर अग्रवाल ने सीए परीक्षा उत्तीर्ण कर बढ़ाया नगर का गौरव

98 से गणना कर पुरानी पेंशन लागू करने की मांग, प्रदेशभर में शिक्षकों ने सौंपा ज्ञापन

सेना से सेवानिवृत्त श्री शिव नरेश मिश्रा का निधन : सैनिक कल्याण बोर्ड के अधिकारियों ने उनके पार्थिव शरीर पर तिरंगा ओढ़ाकर व पुष्पचक्र अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी

Praveen Nishee Sat, Sep 13, 2025

मनेन्द्रगढ़। मौहारपारा (मलाईभट्टा) निवासी सेना से सेवानिवृत्त श्री शिव नरेश मिश्रा (पुत्र स्व. सोमदत्त मिश्रा) का निधन 12 सितंबर की शाम 6:15 बजे उनके निवास स्थान पर हो गया। वे 88 वर्ष के थे।

स्व. मिश्रा भारतीय सेना में सेवाकाल के दौरान 1962 के भारत-चीन युद्ध एवं 1971 के भारत-पाक युद्ध में शामिल होकर देश सेवा में अपना योगदान दिया था। उनके निधन से नगर सहित पूरे क्षेत्र में शोक की लहर व्याप्त हो गई है।

निधन की सूचना मिलते ही सैनिक कल्याण बोर्ड कोरिया के अधिकारियों ने उनके पार्थिव शरीर पर तिरंगा ओढ़ाकर व पुष्पचक्र अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

गौरतलब है कि स्व. मिश्रा अपने जीवनभर अनुशासन, कर्तव्यनिष्ठा और राष्ट्रभक्ति के प्रतीक रहे। क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों, जनप्रतिनिधियों एवं सामाजिक संगठनों ने उनके निधन पर गहरी संवेदनाएं व्यक्त की हैं।

ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें और शोक संतप्त परिवार को दुख सहन करने की शक्ति दें।

विज्ञापन

जरूरी खबरें