Advertisment

20th June 2026

BREAKING NEWS

कुछ देर की ख़ामोशी है,फिर शोर आएगा.... तुम्हारा सिर्फ वक़्त आया है, हमारा दौर आएगा....

कलेक्टर हुईं सख्त निर्देश, सुपरवाइजरों को दिया अल्टीमेटम - घर-घर जाकर करें ई-केवाईसी और हितग्राहियों का सत्यापन

जिला शिक्षा अधिकारी से प्रदेश शिक्षक कल्याण संघ की सौजन्य भेंट, शिक्षा की गुणवत्ता पर हुई चर्चा

मनेन्द्रगढ़ के मधुर अग्रवाल ने सीए परीक्षा उत्तीर्ण कर बढ़ाया नगर का गौरव

98 से गणना कर पुरानी पेंशन लागू करने की मांग, प्रदेशभर में शिक्षकों ने सौंपा ज्ञापन

: वृद्धाश्रम सुरजपुर में रह रहे वृद्ध को सकुशल घर पहुंचाया  गया

Admin Tue, Nov 7, 2023

सुरजपुर। वृद्धाश्रम सुरजपुर में रह रहे वृद्ध को सकुशल घर पहुंचाया  गया,एक वृद्ध जो जिला जांजगीर चांपा का भटकते हूए छत्तीसगढ़ शबरी सेवा संस्थान लखनपुर जिला सरगुजा छग द्वारा संचालित वृद्धाश्रम स्नेह संबंल वृद्धाश्रम तिलसिवा सुरजपुर में आ गया था । जिसका नाम -सुफल दास पिता तुला दास उम्र लगभग 75 वर्ष ग्राम झररा जिला जांजगीर चांपा छग के निवासी था । जानकारी मिलते सुरेन्द्र साहू प्रदेश सचिव छत्तीसगढ़ शबरी सेवा संस्थान द्वारा सोशल मीडिया में यह समाचार प्रसारित किया गया। सोसल मीडिया के द्वारा उनके परिवार को सुचना मिली कि उनके रिश्तेदार जिला प्रशासन सुरजपुर द्वारा संचालित वृद्धाश्रम में है निवासरत है। परिवार जनो द्वारा वृद्धाश्रम के संचालक सुरेन्द्र साहू के मोबाइल से सम्पर्क कर दो तीन दिन में आकर ले जाने कि बात कही। और अच्छे से देखभाल करने को कहा। वृद्धाश्रम के सभी कर्मचारी जिसमें प्रमुख रूप से पायल गुप्ता, अमृता राजवाड़े, सुनीता, फुलबसिया राजवाड़े द्वारा अच्छे से देखभाल किया गया।और चार दिन बाद उनके परिवार के सदस्य द्वारा अपने घर जांजगीर चांपा सकुशल ले जाया गया। परिवार जनों द्वारा वहा के सरपंच से भी वृद्धाश्रम के कर्मचारियों से बात कराया गया। इस दौरान वृद्धाश्रम के संचालक सुरेन्द्र साहू ने बताया कि सुरजपुर के कलेक्टर रजत बंसल, जिला मुख्य कार्यपालन अधिकारी लीना कोसम, उपसंचालक समाज कल्याण सुरजपुर के बीच तिर्की के मार्गदर्शन में जिला सुरजपुर में स्नेह संबंल वृद्धाश्रम का संचालन किया जा रहा है। इस दौरान वृद्ध के घर का पता लगाने में वृद्धाश्रम के संचालक सुरेन्द्र साहू, अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला जांजगीर चांपा के अभिमन्यु साहू सहित वहां के सरपंच, सचिव और रोजगार सहायक का सराहनीय योगदान रहा। वृद्धाश्रम के संचालक सुरेन्द्र साहू ने सभी जन प्रतिनिधियों से अपिल किया है कि अगर कहीं भी कोई भी वृद्ध जिसकी उम्र 60 वर्ष से अधिक है और जिसका देखरेख करने वाले कोई नहीं वृद्धाश्रम में पहुंचा सकते हैं या छत्तीसगढ़ शबरी सेवा संस्थान में फ़ोन करके सुचना प्रदान कर सकते हैं। जिससे कि उनकी देखभाल अच्छे से किया जा सके।

विज्ञापन

जरूरी खबरें