Advertisment

26th June 2026

BREAKING NEWS

तेलनदी से ढोर्रा बांध जोड़ो अभियान चलाने की जरूरत है, हो सके तो क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों को सत्याग्रह आंदोलन करना चाहिए

जांच से खुल सकते हैं बड़े राज" "करोड़ों की स्वास्थ्य योजनाओं पर सवाल: दवा वितरण या दवा विनाश?"

नारी राग-रंग महोत्सव 2026 का भव्य शुभारंभ

प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह विफल- स्वप्निल सिन्हा

हर्षोल्लास के साथ मनाया गया शाला प्रवेश उत्सव

: छात्रों के जाति, निवास, आय और जन्म प्रमाण पत्र को दुरुस्त कर अपार आईडी निर्माण की प्रक्रिया को तेज किया जाए- सुशील कुमार भोई

Admin Tue, Dec 31, 2024

अमलीपदर। गरियाबंद।अमलीपदर और गोहरापदर में अपार आईडी, बनाने के उद्देश्य से एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में तहसीलदार  सुशील कुमार भोई ने शिक्षकों से कहा कि छात्रों के जाति, निवास, आय और जन्म प्रमाण पत्र को दुरुस्त कर अपार आईडी निर्माण की प्रक्रिया को तेज किया जाए। बीओ महेश पटेल ने बताया कि मैनपुर ब्लॉक में 26,644 अपार आईडी निर्माण का लक्ष्य दिया गया है, जिसमें से अब तक 13,045 आईडी बनाई जा चुकी हैं। उन्होंने इस कार्य को शीघ्र पूरा करने के लिए सभी शिक्षकों और शिक्षिकाओं से सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। आधार कार्ड की तर्ज पर अपार आईडी छात्रों के लिए तैयार की गई एक डिजिटल पहचान प्रणाली है, जो छात्रों के शैक्षणिक विवरण को संरक्षित रखेगी। इसमें जाति प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र और जन्म प्रमाण पत्र सहित सभी आवश्यक दस्तावेजों और शैक्षिक योग्यताओं की जानकारी दर्ज की जाएगी। अपार आईडी के प्रमुख लाभ: स्कूल ट्रांसफर में सुविधा ,शैक्षिक प्रक्रियाओं में सुगमता, दस्तावेजीकरण जैसी समस्या को खत्म करना व एक क्लिक में छात्र के पूरी जानकारी मिलना आसान हो जाएगा । यह आईडी कक्षा पहली से लेकर अंतिम शैक्षिक स्तर तक मान्य होगी। यह कार्यक्रम छात्रों की शैक्षिक प्रक्रियाओं को डिजिटल और सरल बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगा।

विज्ञापन

जरूरी खबरें