Advertisment

27th June 2026

BREAKING NEWS

सियासत हो या फिर शतरंज, दोनों का नियम ये है.... बली प्यादों की चढ़ती है, वजीरों को बचाने में....

तेलनदी से ढोर्रा बांध जोड़ो अभियान चलाने की जरूरत है, हो सके तो क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों को सत्याग्रह आंदोलन करना चाहिए

जांच से खुल सकते हैं बड़े राज" "करोड़ों की स्वास्थ्य योजनाओं पर सवाल: दवा वितरण या दवा विनाश?"

नारी राग-रंग महोत्सव 2026 का भव्य शुभारंभ

प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह विफल- स्वप्निल सिन्हा

: 26 जनवरी को जो झांकी निकाली गई थी, इस समारोह में शासन की विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों पर केन्द्रित विभिन्न विभागों द्वारा संचालित झांकियां निकाली गई। जिसमें प्रथम स्थान स्वास्थ्य विभाग ने प्राप्त किया

Admin Mon, Jan 27, 2025

मनेंद्रगढ़। एमसीबी। कलेक्टर डी वेंकट के निर्देश पर मुख चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ अविनाश खरे के मार्गदर्शन पर व डीपीएम डॉक्टर पुष्पेंद्र सोनी के नेतृत्व में 26 जनवरी को जो झांकी निकाली गई , इस समारोह में शासन की विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों पर केन्द्रित विभिन्न विभागों द्वारा संचालित झांकियां निकाली गई। जिसमें प्रथम स्थान स्वास्थ्य विभाग ने प्राप्त किया, कार्यक्रम की मुख्य अतिथि सरगुजा विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष एवं विधायक पत्थलगांव श्रीमती गोमती साय के द्वारा प्रथम स्थान मिलने पर प्रतिक चिन्ह दिया गया । जिसमें प्रथम स्थान स्वास्थ्य विभाग ने प्राप्त किया। इन्होंने ग्राम स्वास्थ्य स्वच्छता एवं पोषण दिवस को लेकर अपनी झांकी प्रस्तुत की। वहीं द्वितीय स्थान आदिवासी विकास विभाग ने प्राप्त किया। इन्होंने आदिवासी संस्कृति का परिचय देते हुए नृत्य, वाद्ययंत्र, वेशभूषा और औषधि को लेकर अपनी झांकी प्रस्तुत की और तृतीय स्थान महिला एवं बाल विकास विभाग ने प्राप्त किया। इन्होंने बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ और बाल विवाह को लेकर अपनी झांकी प्रस्तुत की। इसके साथ ही वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग ने महुआ बचाओ अभियान के तहत अपनी झांकी प्रस्तुत की, वहीं मछली पालन विभाग ने प्रमुख भारतीय प्रजाति के मछली कतला, रोहू और मृगल की झांकी प्रस्तुत की। इसके साथ ही कृषि विभाग ने “प्राकृतिक कृषि अपनाएं अमूल्य जीवन बचाएं, नरई न जलावें पर्यावरण को बचाएं“ को लेकर अपनी झांकी प्रस्तुत की। पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग ने आदर्श गांव को लेकर अपनी झांकी प्रस्तुत की। सभी विभागों की झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं।

विज्ञापन

जरूरी खबरें