Advertisment

14th June 2026

BREAKING NEWS

मोटरयान अधिनियम के तहत ₹5,000 का चालान, मॉडिफाइड सायलेंसर जप्त

बेहतर स्वास्थ्य और उच्च शिक्षा के लिए सीधी ट्रेन कनेक्टिविटी बेहद जरूरी- हफीज मेमन

आँख से दूर न हो दिल से उतर जाएगा.... वक़्त का क्या हैं गुजरता है, गुजर जाएगा....

स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल की मौजूदगी में डीएमएफ बैठक सम्पन्न, स्वास्थ्य, शिक्षा और पेयजल को मिली बड़ी सौगात

विकास पथ पर नगर पंचायत झगड़ाखंड, ₹20 लाख की लागत से नाली निर्माण कार्य शुरू

आंध्र समाज मनेन्द्रगढ द्वारा श्री राम नवमी पूजा उत्सव : तीसरी पीढ़ी विगत 82 वर्षों की परंपरा अनुसार श्री राम नवमी पूजा उत्सव आयोजन करते आ रहे हैं

Praveen Nishee Mon, Mar 30, 2026

मनेंद्रगढ़। एमसीबी। आंध्र समाज मनेन्द्रगढ द्वारा परंपरागत रूप से श्री राम नवमी पूजा उत्सव आयोजन किया गया 82वां वर्ष मनेन्द्रगढ आंध्र समाज द्वारा दक्षिण भारतीय परम्परा के अनुसार श्री राम नवमी पूजा उत्सव का भव्य आयोजन किया गया। जिसमें मनेन्द्रगढ के सभी समाज के श्रृद्धालुओं ने सहभागिता दी, आंध्र समाज से टी विजय गोपाल राव की जानकारी अनुसार क्षेत्र में कोयला खदान एवं रेलवे की स्थापना के समय आंध्र समाज के लोग आयें थे यहीं बस गये । उनकी तीसरी पीढ़ी विगत 82 वर्षों की परंपरा अनुसार श्री राम नवमी पूजा उत्सव आयोजन करते आ रहे हैं। तीन-दिवसीय आयोजन में जन्मोत्सव,मंडप, श्री राम जानकी विवाह,पट्टाभिषेकम, सहित सभी विधी विधान दक्षिण भारत से आये पंडित चैतन्य द्वारा संपन्न कराया गया।श्री राम जानकी विवाह में वर-वधू के माता-पिता के रूप में एस हरिप्रसाद - एस सुनीता एवं एम प्रसाद राव- एम पद्मा द्वारा सहभागिता निभाई। मुख्य प्रसाद के रूप में खट्टाभात (पुलिआहारम)का वितरण किया जाता है। अंतिम दिवस पट्टाभिषेकम उपरांत दक्षिण भारतीय भोजन जिसमें चावल, सांबर,दही, खीर सब्जी को श्रृद्धापूवर्क बैठाकर भोजन कराया जाता है।समाज के बी एम राम, पी रविशंकर, एस सत्यनारायणा,जी शंकर राव, एवं व्ही रमना, बी व्ही राव, लोकेश्वर राव, संन्यासी राव,डी गोपाल राव,चन्ना राव,पी शंकर, पी सूरी, ए मुरली राव, श्रीनिवास राव, चिट्टी बाबू, पी रमना, टी राजू, अप्पा राव, राजशेखर राव, सहित सभी समाज का श्रृद्धालुओं की सक्रिय सहभागिता रही है

विज्ञापन

जरूरी खबरें