Advertisment

20th June 2026

BREAKING NEWS

कुछ देर की ख़ामोशी है,फिर शोर आएगा.... तुम्हारा सिर्फ वक़्त आया है, हमारा दौर आएगा....

कलेक्टर हुईं सख्त निर्देश, सुपरवाइजरों को दिया अल्टीमेटम - घर-घर जाकर करें ई-केवाईसी और हितग्राहियों का सत्यापन

जिला शिक्षा अधिकारी से प्रदेश शिक्षक कल्याण संघ की सौजन्य भेंट, शिक्षा की गुणवत्ता पर हुई चर्चा

मनेन्द्रगढ़ के मधुर अग्रवाल ने सीए परीक्षा उत्तीर्ण कर बढ़ाया नगर का गौरव

98 से गणना कर पुरानी पेंशन लागू करने की मांग, प्रदेशभर में शिक्षकों ने सौंपा ज्ञापन

सरकार से पहले जागे नौजवान : अमलीपदर के युवाओं ने पॉकेट मनी से किया वो काम, जो सालों से फाइलों में अटका था

Praveen Nishee Fri, Oct 10, 2025

अमलीपदर । गरियाबंद। (रोशन लाल अवस्थी की कलम से ) जिले के अमलीपदर से एक प्रेरणादायक खबर सामने आई है, जहां कुछ जोशीले युवाओं ने दिखा दिया कि अगर इरादे सच्चे हों तो किसी बदलाव के लिए सरकार का इंतज़ार नहीं करना पड़ता।

पंचायत में जंग खाकर कबाड़ बन चुके कचरा वाहन को युवाओं ने अपनी पॉकेट मनी से दुरुस्त कराया, गाड़ी की रंगाई-पुताई और बॉडी रिपेयर करवाया। अब वही गाड़ी पूरे मोहल्ले की सफाई में लगी है। हफ्ते में दो दिन ये युवा खुद वाहन चलाकर घर-घर से कचरा उठाते हैं और क्षेत्र को स्वच्छ रखने का जिम्मा निभा रहे हैं।

सिर्फ यही नहीं सफाईकर्मी न होने पर युवाओं ने जेसीबी और ट्रैक्टर बुलाकर श्रमदान से सफाई अभियान चलाया। इस अभियान में थाना प्रभारी दिलीप कुमार मेश्राम, जनपद सदस्य निर्भय ठाकुर और ग्रामीणों ने भी हिस्सा लिया।

इसके बाद युवाओं ने देखा कि प्राथमिक शाला में बाउंड्री वॉल नहीं थी, जिससे असामाजिक तत्वों की आवाजाही बढ़ रही थी। शिकायतें बेअसर रहीं तो उन्होंने अपनी पॉकेट मनी से स्कूल की बाउंड्री वॉल का निर्माण शुरू कर दिया।

इन युवाओं ने “संघर्ष समिति” बनाकर एक नई सोच की शुरुआत की है—“पहले खुद बदलो, फिर समाज बदलेगा।”

अमलीपदर के इन युवा नायकों ने साबित कर दिया - जब जनता जिम्मेदारी लेती है, तब विकास सच्चाई बनता है, वादों से नहीं।

विज्ञापन

जरूरी खबरें