: युवकों ने एक युवक को कार की विंडो में हाथ फंसाकर 3 किलोमीटर तक घसीटा
Admin Tue, Dec 19, 2023
https://youtube.com/shorts/AY1d6uSstHg?si=tn7gdxNiXd2TKos_
दुर्ग। दुर्ग सिटी कोतवाली के अंतर्गत कार सवार लोगों के द्वारा छोटी सी बात को लेकर 3 किलोमीटर एक युवक को कार के कांच में हाथ को विंडो फंसा कर दौड़ा दिया, युवक की गलती इतनी थी कि युवक बाइक में सवार था इस समय कार बाइक सवार को ठोकर मार दी, बाइक सवार युवक जब पूछने आया तो उसे समय कार के विंडो में हाथ फंसा कर 3 किलोमीटर तक दौड़ा दिया, पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है दूसरे आरोपी की तलाश की जा रही है। आपको बता दे की एक स्विफ्ट कार सवार इसकी गाड़ी रायपुर पासिंग थी, उसने पटेल चौक में एक बाइक सवार लड़के को पहले टक्कर मारी, जब युवक उन लोग के पास बात करने गया तो उसके हाथ को कांच में फंसा के उसको लटका कर तीन किलोमीटर दूर तक वैसे ही लटका के लेकर गए और उसको दीवाल से रगड़कर मार के गिरने की कोशिश किया गया, उसके बाद गाड़ी को अमर हाइट्स सोसायटी नदी रोड में ले गए, वहां से उनको भागने का रास्ता नहीं मिला तो युवक को उतरकर फरार हो गया और कार में सवार लोगों को आसपास के लोगों की मदद से पकड़ा गया, घटना की जानकारी सिटी कोतवाली थाना में दी गई,पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है एक आरोपी अभी भी फरार है उसकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन