: राज्य में कोई भी मिनी आंगनबाड़ी. केन्द्र नहीं होगा अब 4835 मिनी आंगनबाड़ी केन्द्रों को मुख्य आंगनबाड़ी केन्द्र में अपग्रेड किया गया
Admin Wed, Aug 7, 2024
रायपुर। आंगनबाड़ी केन्द्रों के युक्तियुक्तकरण अंतर्गत मिनी आंगनबाड़ी केन्द्रों का मुख्य आंगनबाड़ी केन्द्रों में परिवर्तन/अपग्रेडेशन किये जाने हेतु सहमतिक्र पत्र कमांक एफ 3-18/2022 / मबावि/50 प्रति, नवा रायपुर, दिनांक ०१/08/2024 को संचालक,महिला एवं बाल विकास, संचालनालय, ब्लाक-A, द्वितीय तल, इंद्रावती भवन, नवा रायपुर अटल नगर,भारत सरकार, महिला एवं बाल विकास मंत्रालय, नई दिल्ली के ज्ञापन क्रमांक 11/7/2022-CD-I दिनांक 28.03.2024., विभागीय समसंख्यक आदेश दिनांक 15.03.2024.,संचालनालय, महिला एवं बाल विकास का पत्र क्रमांक 4399/88/मबावि/आई-04/2024-25, दिनांक 25.07.2024. के संदर्भित पत्रों का अवलोकन करने के उपरान्त, राज्य शासन एतद्वारा मिनी आंगनबाड़ी केन्द्रों को मुख्य आंगनबाड़ी केन्द्र में अपग्रेड करने हेतु पूर्व में जारी विभागीय स्वीकृति एवं भारत सरकार द्वारा दी गई स्वीकृति के अनुक्रम में 4835 मिनी आंगनबाड़ी केन्द्रों को मुख्य आंगनबाड़ी केन्द्र में अपग्रेड करने हेतु निम्नानुसार कुल अतिरिक्त वार्षिक व्यय भार रूपये 63,70,11,250/- व्यय की स्वीकृति प्रदान किया गया है, सभी दस्तावेजों में भी यथा आवश्यक संशोधन किया जाये। आईसीडीएस व अन्य प्रतिवेदनों में इसे अद्यतन में इसे कर प्रतिवेदन भेजा जाना सुनिश्चित करेंगे।अपग्रेडेड सभी मिनी आंगनबाड़ी केन्द्र में एक सहायिका का पद स्वीकृत किया जाता है। रिक्त सहायिका के पद पर भर्ती की कार्यवाही तत्काल प्रारंभ करें। यदि उसी ग्राम में क्रेश कार्यकर्ता अथवा क्रेश सहायिका उपलब्ध है तो चयन प्रक्रिया को शिथिल करते हुए उनकी सहमति के आधार पर सीधे ही उन्हें आंगनबाड़ी सहायिका के पद पर नियुक्ति दी जाये। इनके समायोजन के पश्चात् ही भर्ती की कार्यवाही करें। उपरोक्तानुसार 4835 मिनी आंगनबाड़ी केन्द्रों को मुख्य आंगनबाड़ी केन्द्र में अपग्रेड करने हेतु राज्य शासन, वित्त विभाग एवं भारत शासन से प्राप्त स्वीकृति के प्रकाश में आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करें। आज की तिथि में राज्य में कोई भी मिनी आं.बा. केन्द्र नहीं होगा। प्रतिवेदनों में मिनी आं.बा. केन्द्र का उल्लेख न किया जाये। ऐसा आदेश तुलिका प्रजापत,संचालक,महिला एवं बाल विकास नवा रायपुर-छत्तीसगढ़ के द्वारा दिया गया है ।
विज्ञापन