Advertisment

19th June 2026

BREAKING NEWS

जिला शिक्षा अधिकारी से प्रदेश शिक्षक कल्याण संघ की सौजन्य भेंट, शिक्षा की गुणवत्ता पर हुई चर्चा

मनेन्द्रगढ़ के मधुर अग्रवाल ने सीए परीक्षा उत्तीर्ण कर बढ़ाया नगर का गौरव

98 से गणना कर पुरानी पेंशन लागू करने की मांग, प्रदेशभर में शिक्षकों ने सौंपा ज्ञापन

सघन कुष्ठ खोज अभियान 15 जून से 15 जुलाई तक, घर-घर जाकर होगी पहचान

जिला स्तरीय अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का भव्य आयोजन, श्रीमती रेणुका सिंह मुख्य अतिथि के रूप शामिल होगी

अवैध गतिविधियों व नशे के कारोबार पर चलेगा अभियान : अपराधियों के लिए अब नहीं बचेगी कोई जगह- श्रीमती रत्ना सिंह पुलिस अधीक्षक

Praveen Nishee Thu, Oct 30, 2025

मनेन्द्रगढ़। एमसीबी। नवपदस्थ पुलिस अधीक्षक श्रीमती रत्ना सिंह ने जिले में पदभार ग्रहण करते ही कानून व्यवस्था को लेकर सख्त रुख अपनाया है। उन्होंने स्पष्ट कहा है कि मध्य प्रदेश से सटे होने के कारण जिले में बढ़ रही अवैध गतिविधियों पर अब पूरी तरह से लगाम लगाई जाएगी। सीमावर्ती क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरती जाएगी और अवैध शराब, ड्रग्स तथा अन्य मादक पदार्थों की तस्करी करने वालों पर कठोर कार्रवाई की जाएगी।

एसपी श्रीमती सिंह ने कहा कि पुलिस का लक्ष्य सिर्फ अपराधियों को पकड़ना नहीं, बल्कि अपराध की जड़ को खत्म करना है। सूखा नशा और ड्रग्स जैसी सामाजिक बुराइयों में शामिल “बड़े मगरमच्छों” की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त से सख्त कदम उठाए जाएंगे।

उन्होंने बताया कि जिले के प्रत्येक थाना क्षेत्र में गश्त और निगरानी बढ़ाई जाएगी। सीमावर्ती इलाकों में लगातार चेकिंग अभियान चलाया जाएगा ताकि किसी भी तरह की अवैध गतिविधि को समय रहते रोका जा सके।

एसपी ने यह भी कहा कि मौजूदा पुलिस बल के साथ समन्वय बढ़ाकर जिले में बेहतर पुलिसिंग सुनिश्चित की जाएगी। जनता की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता होगी और किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि वे नशे और अपराध के खिलाफ पुलिस का सहयोग करें तथा संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तुरंत पुलिस को दें।

.....…..….....................................

विज्ञापन

जरूरी खबरें