: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के मुख्य आतिथ्य में प्रोत्साहन राशि के सीधे बैंक खाते में अंतरण का यह कार्यक्रम आज रायपुर के पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में सम्पन्न हुआ
Admin Fri, Jul 12, 2024
रायपुर । मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज रायपुर में आयोजित कार्यक्रम में राज्य की मितानिनों को प्रोत्साहन राशि का सीधे बैंक खाते में भुगतान किए जाने की व्यवस्था का शुभारंभ किया, अब सीधे बैंक खातों में प्रोत्साहन राशि अंतरित किया गया। राज्य स्तर से मितानिनों को प्रोत्साहन राशि का सीधे बैंक खाते में भुगतान पारदर्शी प्रशासन की ओर छत्तीसगढ़ सरकार का एक और कदम है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के मुख्य आतिथ्य में प्रोत्साहन राशि के सीधे बैंक खाते में अंतरण का यह कार्यक्रम आज रायपुर के पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में सम्पन्न हुआ। उप मुख्यमंत्री अरूण साव तथा विजय शर्मा कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि होंगे। इस अवसर पर कार्यक्रम की अध्यक्षता स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने किया ।
मुख्यमंत्री ने इस सफर में राज्य भर में काम कर रही लगभग 72 हजार मितानिन बहनों का भी अमूल्य योगदान है जिनके दम पर राज्य मातृ मृत्यु दर और शिशु मृत्यु दर में अभूतपूर्व सुधार हासिल करने मे कामयाब हुआ है।
इस मौके पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने मितानिन बहनों को नवा सौगात देते हुए उन्हें हर माह उनके प्रोत्साहन राशि को सीधे बैंक खाते में ट्रांसफर करने की शुरूआत की। मुख्यमंत्री ने रिमोट का बटन दबाकर राज्य स्तर से मितानिन प्रोत्साहन राशि का सीधे बैंक खाते में अंतरण किया। इस अंतरण से राज्य भर की मितानिन बहनों के खाते में 90 करोड़ 8 लाख 84 हजार 20 रुपए का अंतरण हुआ। इस राशि में केंद्र एवं राज्य के अंश के साथ ही मितानिन प्रोत्साहन राशि भी शामिल है। ये राशि 69 हजार 607 मितानिन बहनें, 3 हजार 448 मितानिन प्रशिक्षक, 289 ब्लॉक समन्वयक, 176 स्वास्थ्य पंचायत समन्वयक, 26 शहरी क्षेत्र समन्यवक एवं 285 मितानिन हेल्प डेस्क समन्वयक को राज्य स्तर से एक साथ भुगतान की गई।
मुख्यमंत्री ने मितानिन बहनो को संबोधित करते हुए कहा कि पहले उन्हें कई चरणों में अटक अटक कर राशि मिलती थी, लेकिन अब ऐसा नहीं होगा और हर महीने सांय सांय उनके खाते में पैसे आएंगे। उन्होंने कहा कि मितानिन बहनें छत्तीसगढ़ की स्वास्थ्य व्यवस्था का आधार हैं जो सुदूर क्षेत्रों में जाकर भी इमानदारी से काम करती हैं।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने मितानिन बहनों के लगन और समर्पण के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मितानिन राज्य की स्वास्थ्य व्यवस्था की रीढ़ की हड्डी हैं जिन्होंने ग्रामीण अंचलों के अंतिम छोर तक स्वास्थ्य की बागडोर संभाल रखी है। उन्होंने कहा कि पहले भी मितानिनों को बैंक में राशि दी जाती थी, लेकिन ये राशि ब्लाक स्तर अनियमित अंतराल पर आती थी और उसमें केंद्र, राज्य तथा स्वयं के अंश की जानकारी नहीं होती थी। नई व्यवस्था में मितानिन बहनों को प्रतिमाह राशि उनके बैंक खाते में मिलेगी जिसमें उनके केंद्र, राज्य और स्वयं के प्रोत्साहन राशि की जानकारी भी मितानिन पासबुक के माध्यम से मिलेगी। श्री जायसवाल ने कहा कि मितानिन बहनों की मेहनत के कारण ही छत्तीसगढ़ मे संस्थागत प्रसव की दर लगातार बढ़ रही है और लोगों में जागरुकता फैल रही है, उन्होंने कहा कि मितानिन बहनों के कारण पूरे देश में स्वास्थ्य के क्षेत्र मे छत्तीसगढ़ का नाम रोशन हो रहा है।
इस अवसर पर मनेन्द्रगढ़ के मितानिनों बहनों ने शासकीय उच्चतम माध्यमिक कन्या विद्यालय मनेन्द्रगढ़ में प्रोजेक्टर के माध्यम से देखा व अपनी खुशी जाहिर की इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ.सुरेश कुमार तिवारी ने सभी मितानिनों को बधाई दी। डीपीएम डॉ. पुष्पेंद्र सोनी, मितानिनों के नोडल अधिकारी मेन्द्र मण्डल, भास्कर निराला उपस्थित थे ।
विज्ञापन