Advertisment

19th June 2026

BREAKING NEWS

मनेन्द्रगढ़ के मधुर अग्रवाल ने सीए परीक्षा उत्तीर्ण कर बढ़ाया नगर का गौरव

98 से गणना कर पुरानी पेंशन लागू करने की मांग, प्रदेशभर में शिक्षकों ने सौंपा ज्ञापन

सघन कुष्ठ खोज अभियान 15 जून से 15 जुलाई तक, घर-घर जाकर होगी पहचान

जिला स्तरीय अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का भव्य आयोजन, श्रीमती रेणुका सिंह मुख्य अतिथि के रूप शामिल होगी

पुरानी पेंशन का लाभ दिलाने की मांग, विधायक के समक्ष रखी गई समस्याएं

बिहार की नई राजनीतिक दिशा को लेकर उत्साह : यह जीत बिहार की जनता के विश्वास का प्रत्यक्ष प्रमाण है-श्याम बिहारी जायसवाल

Praveen Nishee Sat, Nov 15, 2025

मनेन्द्रगढ़। एमसीबी । बिहार में भाजपा गठबंधन की ऐतिहासिक जीत पर जिला मुख्यालय मनेन्द्रगढ़ के गांधी चौक में उल्लासपूर्ण माहौल देखने को मिला। परिणाम घोषित होने के बाद कार्यकर्ताओं ने जमकर आतिशबाजी की और एक-दूसरे का मुंह मीठा कराकर जीत की खुशी साझा की। पूरे गांधी चौक क्षेत्र में उत्सव जैसा वातावरण रहा, जहां बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता, समर्थक तथा स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।

कार्यक्रम के दौरान प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, भाजपा जिला अध्यक्ष श्रीमती चंपा देवी पावले, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती प्रतिमा यादव सहित अनेक पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित थे। कार्यकर्ताओं ने बिहारी गीतों की धुन पर नृत्य कर अपनी खुशी का इज़हार किया। जगह-जगह ढोल-नगाड़ों की थाप पर कार्यकर्ता झूमते नज़र आए और विजय का जश्न देर शाम तक जारी रहा।

इस अवसर पर स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि यह जीत बिहार की जनता के विश्वास का प्रत्यक्ष प्रमाण है। उन्होंने कहा कि बिहार ने एक बार फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा गठबंधन की नीतियों और विकास कार्यों पर भरोसा जताया है। उन्होंने कहा कि “बिहार की जनता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की माता जी का अपमान करने वालों को लोकतांत्रिक तरीके से उचित जवाब दिया है और उन्हें उनकी सही जगह दिखा दी है। यह परिणाम जनता की भावनाओं और सम्मान का प्रतीक है।”

भाजपा जिला अध्यक्ष श्रीमती चंपा देवी पावले ने कहा कि यह जीत केवल राजनीतिक विजय नहीं, बल्कि विकास, सुशासन और स्थिरता के प्रति लोगों के विश्वास की जीत है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में भाजपा जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरने के लिए निरंतर कार्य करती रहेगी।

कार्यक्रम के समापन पर सभी कार्यकर्ताओं ने एक बार फिर विजय के नारे लगाए और बिहार की नई राजनीतिक दिशा को लेकर उत्साह प्रकट किया।

विज्ञापन

जरूरी खबरें