Advertisment

21st June 2026

BREAKING NEWS

वन भूमि डायवर्सन और टेंडर प्रक्रिया में तेजी लाने की मांग, प्रधानमंत्री को लिखा पत्र

811 अभ्यर्थी होंगे शामिल, बाहर से आने वाले परीक्षार्थियों के लिए विशेष आवास व्यवस्था, कंट्रोल रूम भी सक्रिय

कुछ देर की ख़ामोशी है,फिर शोर आएगा.... तुम्हारा सिर्फ वक़्त आया है, हमारा दौर आएगा....

कलेक्टर हुईं सख्त निर्देश, सुपरवाइजरों को दिया अल्टीमेटम - घर-घर जाकर करें ई-केवाईसी और हितग्राहियों का सत्यापन

जिला शिक्षा अधिकारी से प्रदेश शिक्षक कल्याण संघ की सौजन्य भेंट, शिक्षा की गुणवत्ता पर हुई चर्चा

: इस वर्ष भी दो दिवसीय झुमका जल महोत्सव का होगा आयोजन सांस्कृतिक व विभिन्न प्रतियोगिताओं के साक्षी बनेंगे कोरियावासी विभिन्न विकास कार्यों का होगा लोकार्पण-भूमिपूजन

Admin Thu, Jan 11, 2024

कोरिया 10 जनवरी 2024/ झुमका जल महोत्सव को लेकर जिले के कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह व पुलिस अधीक्षक श्री त्रिलोक बंसल ने कल जिला व पुलिस प्रशासन की संयुक्त बैठक ली।बैठक में जानकारी दी गई कि गत वर्ष की भाँति इस वर्ष भी झुमका जल महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। कलेक्टर  विनय कुमार लंगेह ने आज झुमका जल महोत्सव कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया। श्री लंगेह ने नगर पालिक परिषद, बैकुंठपुर को तत्काल साफ-सफाई करने के निर्देश दिए। श्री लंगेह ने विभिन्न विभागों के अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि झुमका जल महोत्सव का आयोजन भव्य हो, इसके लिए तैयारियां जोरों से करने के निर्देश भी दिए हैं। जानकारी के मुताबिक सांस्कृतिक कार्यक्रम सहित गीत, नृत्य, पेंटिंग आदि कलाओं की प्रतियोगिता का आयोजन भी किया जाएगा।  स्थल निरीक्षण के दौरान श्री लंगेह ने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को मंच सज्जा, रैम्प आदि का कार्य समय पर करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही बेरिकेड्स, मंच सज्जा, लाइट, एलईडी, पीने की पानी, सुलभ शौचालय, आमन्त्रण कार्ड, प्रवेश पत्र, बैनर, पोस्टर व अतिविशिष्ट लोगो की अगुवानी, रुकने, ठहरने, भोजन व्यवस्था आदि की कार्ययोजना बनाकर तत्काल प्रस्तुत करने को कहा गया है। श्री लंगेह ने सुरक्षा सहित कार्यक्रम स्थल पर सुव्यवस्थित यातायात व्यवस्था के लिए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक को जिम्मेदारी दी गई है।  स्टॉल भी लगेंगे- झुमका जल महोत्सव स्थल पर शासन की विभिन्न योजनाओं के स्टॉल भी लगाए जाएंगे ताकि जिलेवासियों को सरकार की योजनाओं के बारे में समुचित जानकारी मिल सके। स्थानीय व राष्ट्रीय कलाकारों से सजेगी महफिल - झुमका जल महोत्सव में स्थानीय कलाकारों के साथ स्कूली छात्र-छात्राओं के प्रतिभा को मंच भी दिया जाएगा। राष्ट्रीय स्तर के कलाकारों को आमंत्रित भी की जा सकती है। दो दिवसीय होगा आयोजन- फरवरी के प्रथम सप्ताह में गुरुवार 1 व शुक्रवार 2 फरवरी को सुबह 11 बजे से रात्रि 8 बजे तक दो दिवसीय आयोजन किया जाएगा। होगा लोकार्पण-भूमिपूजन- जिला प्रशासन द्वारा विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण व भूमिपूजन का कार्यक्रम भी आयोजन किया जाएगा। पर्यावरण संरक्षण व प्राकृतिक संसाधनों के प्रति चेतना- कलेक्टर श्री लंगेह ने इस महोत्सव को मनाने के पीछे पर्यावरण संरक्षण, जल का महत्व व प्राकृतिक संसाधनों के प्रति चेतना लाना ही मुख्य उद्देश्य बताया। कोरिया अंचल प्राकृतिक संसाधनों से परिपूर्ण है। जिले में पर्यटन स्थलों को बढ़ावा मिले इस उद्देश्य से भी यह आयोजन महत्वपूर्ण है। स्थानीय लोगो में जबरदस्त उत्साह- कोरिया में झुमका जल महोत्सव को लेकर स्थानीय लोगो में जबरदस्त उत्साह है। विगत वर्ष भी आयोजन किया गया था, जिसे काफी सराहा गया है। बैकुण्ठपुर शहर में स्थित झुमका डैम पर्यटकों के लिए बहुत ही आकर्षक स्थल है। यहाँ के स्थानीय लोगों में यह स्थल घूमने के साथ सुकून की जगह के लिए भी प्रसिद्ध है।

विज्ञापन

जरूरी खबरें