: जनकपुर के मनेंद्रगढ़ तिराहे में बस पेड़ से टकराने से तीन की मौके पर मौत, लगभग 15 यात्री घायल
Admin Sun, Jan 14, 2024
[video width="848" height="640" mp4="https://ghoomatadarpan.com/storage/2024/01/VID-20240114-WA0627.mp4"][/video]
जनकपुर।एमसीबी। जनकपुर के मनेंद्रगढ़ तिराहे में पक्षीराज बस पेड़ से टकराने से तीन की मौके पर मौत हो गई है। लगभग 15 यात्री घायल हो गये है। कलेक्टर एमसीबी, व मुख्य चिकित्सा अधिकारी को घटना की जानकारी मिलते ही जनकपुर में चिकित्सा व्यवस्था पर नजर रखे हुये है, सभी तरफ से चिकित्सा टीम भेजी जा रही है ।
जनकपुर के तीर्थ यात्री अमरकंटक तीर्थ करने गये थे वापसी में यह घटना हुई है । वही तीन जिनकी मौत हुई है वह बस में सवार नही थे बस ड्राइवर के द्वारा लापरवाही से चलते हुए तीन लोगों को ठोकर मार दी जिससे उनकी मौत हुई है वही बस में बैठे लगभग 15 लोगों घायल हुए। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है, घायलों का उपचार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में किया जा रहा है।
भरतपुर. सोनहत विधायक रेणुका सिंह जी ने जनकपुर के तिराहे में हुई बस दुर्घटना में मृत व्यक्तियों के प्रति शोक संवेदना प्रकट की है व एमसीबी कलेक्टर से दूरभाष पर बात कर संपूर्ण मामले का संज्ञान ली और घायलो के उचित उपचार और सहायता का प्रबंध करने का निर्देश दिया

विज्ञापन