Advertisment

25th June 2026

BREAKING NEWS

तेलनदी से ढोर्रा बांध जोड़ो अभियान चलाने की जरूरत है, हो सके तो क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों को सत्याग्रह आंदोलन करना चाहिए

जांच से खुल सकते हैं बड़े राज" "करोड़ों की स्वास्थ्य योजनाओं पर सवाल: दवा वितरण या दवा विनाश?"

नारी राग-रंग महोत्सव 2026 का भव्य शुभारंभ

प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह विफल- स्वप्निल सिन्हा

हर्षोल्लास के साथ मनाया गया शाला प्रवेश उत्सव

: त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव शुरू: फार्म लेना और नामांकन प्रक्रिया का आगाज

Admin Mon, Jan 27, 2025

अमलीपदर। देवभोग। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की प्रक्रिया का शुभारंभ हो गया है। आज से 3 फरवरी तक नामांकन फॉर्म की बिक्री शुरू हो गई है। पंच और सरपंच पद के लिए फॉर्म अमलीपदर पंचायत कार्यालय में उपलब्ध हैं। फॉर्म की जांच और नाम वापसी जनपद पंचायत मैनपुर में होगी। स्कूटनी की प्रक्रिया 4 फरवरी को होगी, जबकि नाम वापसी के लिए 6 फरवरी तक का समय दिया गया है। इसके बाद प्रत्याशियों के नामों की घोषणा की जाएगी और चुनावी चिन्ह प्रदान किए जाएंगे। फॉर्म शुल्क जो कि जमानती रुपया व निश्चित राशि हैं , वो पंच पद के लिए ₹50 और सरपंच पद के लिए ₹1000 रखा गया है। आरक्षित वर्ग और महिलाओं को इसमें 50% की छूट दी गई है। सहायक रिटर्निंग ऑफिसर  सुशील कुमार भोई ने कहा कि इच्छुक उम्मीदवार आज से फॉर्म खरीदकर नामांकन भर सकते हैं। उन्होंने सभी से चुनावी निर्देशों का पालन करने की अपील की है।

विज्ञापन

जरूरी खबरें