Advertisment

27th June 2026

BREAKING NEWS

सियासत हो या फिर शतरंज, दोनों का नियम ये है.... बली प्यादों की चढ़ती है, वजीरों को बचाने में....

तेलनदी से ढोर्रा बांध जोड़ो अभियान चलाने की जरूरत है, हो सके तो क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों को सत्याग्रह आंदोलन करना चाहिए

जांच से खुल सकते हैं बड़े राज" "करोड़ों की स्वास्थ्य योजनाओं पर सवाल: दवा वितरण या दवा विनाश?"

नारी राग-रंग महोत्सव 2026 का भव्य शुभारंभ

प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह विफल- स्वप्निल सिन्हा

: आज प्रदेश सरकार के द्वारा निक्षय निरामय अभियान की शुरुआत हुई - विधायक रेणुका सिंह

Admin Sat, Dec 7, 2024

मनेंद्रगढ़।एमसीबी । जिला मुख्यालय मनेंद्रगढ़ में स्वास्थ्य विभाग के द्वारा निक्षय निरामय छत्तीसगढ़ कार्यक्रम का आयोजन किया गया । इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि भरतपुर सोनहत क्षेत्र की विधायक रेणुका सिंह मौजूद रही । कार्यक्रम में सर्व प्रथम अतिथियों का स्वागत किया गया । इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य कुष्ठ रोग टीवी रोग जैसी बीमारियों से लोगों को जागरूक करना और इन बीमारियों से कैसे बचा जाए उसको लेकर स्वास्थ्य विभाग की ओर से निक्षय निरामय छत्तीसगढ़ वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया यह 100 दिन तक चलने वाला एक महा अभियान है जिसमें रोगियों को चिन्ह अंकित कर उनका इलाज सुनिश्चित किया जाएगा इस वाहन में डाक्टरो की टीम भी मौजूद रहेगी जो शहरी व ग्रामीण क्षेत्र में जाकर लोगो को चिन्हांकित करेगी व इलाज करेगी वही मुख्य अतिथि विधायक रेणुका सिंह के द्वारा कहा गया कि आज प्रदेश सरकार के द्वारा निक्षय निरामय अभियान की शुरुआत की गई है । प्रदेश के सभी 33 जिलों के जिला मुख्यालय में इस कार्यक्रम की शुरुआत की गई । आज 7 दिसम्बर से यह अभियान से शुरुआत हो गई है जो 100 दिनों तक चलेगा इसमे जो छह रोगों टीवी , कुष्ठ जैसे बीमारी से पीड़ित होंगे उनका उपचार किया जाएगा ये 100 दिन का अभियान है जो रोगियों की पहचान कर ईलाज किया जाएगा। भा ज पा जिला अध्यक्ष अनिल केशरवानी, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती रेणका सिंह पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष धर्मेंद्र पटवा, जिला जनपद सदस्य दृगपाल सिंह, जेके सिंह,मंडल महामंत्री महेंद्र पाल सिंह, विवेक अग्रवाल, सरजू यादव, उषा सिंह करियम, लखन लाल श्रीवास्तव, राहुल सिंह, चंदन प्रदीप वर्मा की गरिमा में उपस्थित रही। विधायक रेणुका सिंह द्वारा शपथ ग्रहण कार्यक्रम में  सभी उपस्थित लोगों को शपथ दिलाया, मनेंद्रगढ़ में संचालित आदर्श पैरामेडिकल के छात्राओं द्वारा नुक्कड़ नाटक एवं छत्तीसगढ़ी नाच की प्रस्तुति दी गई, वहीं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अविनाश खरे के द्वारा  स्मृति चिन्ह विधायक श्रीमती रेणुका सिंह को देकर धन्यवाद ज्ञापित किया गया। इस अवसर पर  डॉ.अविनाश खरे,  मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ  अधिकारी, एमसीबी, डी पी एम डॉ पुस्पेंद्र सोनी, नोडल अधिकारी डॉ मो वसीक अहमद, सह नोडल अधिकारी अवनिश पांडेय, प्रमोद टोप्पो, संतोष सिंह, सोमेंद्र मंडल, संतोष नायक, निशा सिंह, आरती कुशवाहा का सहयोग रहा ।

विज्ञापन

जरूरी खबरें